Chemist Umesh Kolhe की हत्या की जांच NIA करेगी : गृह मंत्रालय
पैगंबर मोहम्मद पर बयान के बाद नृशंस हत्याओं के मामले में NIA जांच कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि अमरावती में केमिस्ट की हत्या की जांच NIA करेगी। NIA राजस्थान के Udaipur Kanhaiyalal केस की भी जांच कर रही है
नई दिल्ली, 02 जुलाई : महाराष्ट्र के अमरावती में हुई केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में गृह मंत्रालय ने सख्त रूख दिखाया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या की जांच एनआईए करेगी। बता दें कि उमेश कोल्हे की हत्या गत 21 जून को की गई थी। उमेश कोल्हे अपनी दुकान 'अमित मेडिकल स्टोर' बंद करके घर जा रहे थे। एक अन्य स्कूटर पर 27 वर्षीय संकेत और उनकी पत्नी वैष्णवी उमेश के साथ थे।
Recommended Video

chemist umesh kolhe केस में NIA जांच
गृह मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर एनआईए जांच के फैसले की जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया, गृह मंत्रालय ने 21 जून को अमरावती महाराष्ट्र में श्री उमेश कोल्हे की बर्बर हत्या से संबंधित मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है। हत्या के पीछे की साजिश, संगठनों की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की गहन जांच की जाएगी।
इससे पहले मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि उमेश कोल्हे को कथित तौर पर बीजेपी की नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के बदले मारा गया। बता दें कि नूपुर ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी।
छह गिरफ्तार, एक फरार
उमेश कोल्हे के बेटे संकेत कोहले की शिकायत के बाद अमरावती में सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन द्वारा प्रारंभिक जांच की गई। 23 जून को दो व्यक्तियों मुद्दसिर अहमद और 25 वर्षीय शाहरुख पठान को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ में चार और लोगों की संलिप्तता का पता चला। जिनमें से तीन - अब्दुल तौफिक (24), शोएब खान (22) और अतिब राशिद (22) - को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। एक शमीम अहमद फिरोज अहमद फरार है।
अमरावती में केमिस्ट की हत्या
Umesh Kolhe के बेटे संकेत ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया, 'हम प्रभात चौक से जा रहे थे और हमारे स्कूटर महिला कॉलेज न्यू हाई स्कूल के गेट पर पहुंच गए थे। मोटरसाइकिल पर सवार दो आदमी अचानक मेरे पिता की स्कूटी के सामने आ गए। उन्होंने मेरे पिता की बाइक रोक दी और उनमें से एक ने उनकी गर्दन के बाईं ओर चाकू से वार कर दिया। मेरे पिता गिर गए और खून बह रहा था। मैंने अपना स्कूटर रोका और मदद के लिए चिल्लाने लगा। एक अन्य व्यक्ति आया और तीनों मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से कोल्हे को पास के एक्सन अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications