दिल्ली-NCR के हालातों पर अमित शाह की बैठक, टेस्टिंग को लेकर अहम फैसला

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक बैठक में दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम एवं गाजियाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड-19 संबंधी हालात की समीक्षा की। गृह मंत्री ने कोरोना की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में कहा कि एक्सपर्ट कमेटी ने कोरोना के टेस्ट की कीमत 2400 तय की है। अगर यूपी और हरियाणा में टेस्टिंग की कीमत ज्यादा है तो राज्य इसपर आंतरिक सलाह के बाद इसे कम कर सकते हैं।

Recommended Video

    Corona : Delhi-NCR के हालातों पर Amit Shah की बैठक, Kejriwal ने बताया क्या हुई बात | वनइंडिया हिंदी
    Home Minister says Expert Committee has fixed a price of Rs 2400 for corona tests

    गृहमंत्री ने आज कोरोना पर ली गई बैठक में कहा कि एक्सपर्ट कमेटी ने कोरोना के मरीजों के लिए बेड और, इलाज और उनके रेट पर भी फैसला लिया है। एनसीआर के अस्पतालों में भी सलाह-मशविरे के बाद इसे लागू किया जाए। अमित शाह ने एनसीआर के शहरों को भी दिल्ली की तरह बड़े पैमाने टेस्टिंग, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग और आइसोलेशन की नीति पर काम करने को कहा। इसके साथ ही उन्हें कंटेनमेंट जोन में हर घर का सर्वे कर लोगों की जांच सुनिश्चित करनी भी जरूरत बताई गई।

    गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैठक में सभी की राय सुनी गई है और जल्द ही दिल्ली और एनसीआर के लिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई के दौरान एक समेकित नीति का ऐलान किया जाएगा। बैठक के बाद शाह ने ट्वीट किया, दिल्ली-एनसीआर की संरचना को देखते हुए कोरोना वायरस महामारी के विरुद्ध सभी संबंधित विभागों को एक होकर एक रणनीति पर काम करना होगा। इस परिप्रेक्ष्य में आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और केंद्र तथा दिल्ली-एनसीआर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात कर यथाशीघ्र एक रणनीति विकसित करने पर चर्चा की।

    गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि एक विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए इलाज और बिस्तर की दर तय की है और इसे बातचीत के बाद एनसीआर में आने वाले जिलों में लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) द्वारा मान्यता प्राप्त त्वरित एंटीजन प्रक्रिया से जांच करना बेहतर होगा जिससे जांच करने की क्षमता में वृद्धि होगी और रोग का जल्दी पता चल सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+