परिस्थितिया इशारा कर रही हैं कि नाव में आतंकवादी सवार थे-राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री ने पहली बार टेरर बोट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो लोग पाकिस्तान की नाव में सवार थे उनके आतंकवादी होने के संकेत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की परिस्थितियां सामने आयी हैं उससे लगता है कि नाव में आतंकवादी थे।

हालांकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किन परिस्थितियों की ओर इशारा किया वो साफ नहीं है। लेकिन जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि नाव में धमाके के बाद वह अरब सागर में डूब गयी इसपर आप क्या कहना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि नाव पर आतंकवादी थे।
गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि परिस्थितियों पर आधारित तथ्यों पर नजर डालें तो संदिग्धों के आतंकी होने का शक होता है। उन्होंने कहा कि नाव में सवार लोग पाकिस्तान की सेना के साथ संपर्क में थे। वहीं कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि नाव में आतंकी नहीं बल्कि स्मगलर थे। वहीं कांग्रेस के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम किया है












Click it and Unblock the Notifications