#SCSTAct: राजनाथ बोले- आरक्षण को लेकर अफवाहें निराधार, हम एससी/एसटी वर्ग के प्रति संवेदनशील

नई दिल्ली। एससी/एसटी एक्ट को लेकर सोमवार को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई है। इसमें मध्य प्रदेश में 6, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-एक मौत हुई है। राजनाथ सिंह ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान जगहों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि आरक्षण को लेकर अफवाहें निराधार हैं। हम एससी/एसटी वर्ग के प्रति संवेदनशील हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम लोगों की चिंताओं को समझ रहे हैं, हमने एससी/एसटी ऐक्ट को कमजोर नहीं किया है। हमारी सरकार ने एससी/एसटी ऐक्ट में संशोधन कर उसको और मजबूत बनाया।

#SCSTAct: राजनाथ बोले- आरक्षण को लेकर अफवाहें निराधार

राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि हमारी सरकार एससी/एसटी के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर है। आरक्षण को लेकर जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं वो निराधार हैं। हम एससी/एसटी वर्ग के प्रति संवेदनशील हैं। गृहमंत्री ने देश के सभी लोगों और राजनीतिक पार्टियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिस समय राजनाथ सिंह लोकसभा में बयान दे रहे थे उस समय सदन में जमकर नारेबाजी हो रही थी। सदन में 'वी वांट जस्टिस' के नारे गूंज रहे थे, बावजूद इसके गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया। राजनाथ सिंह के बयान के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बता दें कि एससी-एसटी ऐक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर आज ही सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में त्वरित सुनवाई के लिए राजी हो गया है और इसके लिए आज दोपहर दो बजे का समय तय किया गया है। एससी-एसटी ऐक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को दलित संगठनों के भारत बंद का आह्वान किया था, जिसमें व्यापक हिंसा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+