26/11 हमलों के आरोपी लखवी के खिलाफ भारत ने दिए हैं पाक को पुख्ता सबूत-राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रावलपिंडी जेल में बंद आतंकी जकीउर्रहमान लखवी समेत 7 अन्य कुख्यात आतंकियों को पाकिस्तान की अदालत ने सबूतों की अभाव में जमानत दे दी है। जिसप भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने लखवी के खिलाफ पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत पहले ही दे रखे हैं। जिनके आधार पर उसे आसानी से सजा दिलायी जा सकती थी।

rajnath singh

गौरतलब है कि लखवी लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है और मुंबई हमले में शामिल था। पाकिस्तान की ओर से इस कदम की राजनाथ सिंह ने कहा कि वह पाकिस्तान की सरकार से अपील करते हैं कि वह उपरी अदालत में भारत के सबूतों के आधार पर लखवी की जमानत रद्द करवाये। वहीं उन्होंने कहा कि भारत ने कसाब के खिलाफ काफी तेज सुनवाई करते हुए मामले को पूरा किया था। ऐसे में पाक को भी इस मामले में तेज सुनवाई करनी चाहिए।

वहीं हाफिज सईद की भारत को धमकी पर जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत धमकियों से नहीं डरता है। भारत किसी भी स्थिति से बेहतरी से निपटना जानता है। बहरहाल जिस तरह एक ओर पूरी दुनिया बच्चों के नरसंहार पर मातम माना रही है, दूसरी वहीँ पाकिस्तान की अदालत आतंकियों को जमानत दे रही है, और वह भी पेशावर नरसंहार के ठीक दो दिन बाद जोकि पाकिस्तान की आतंक के खिलाफ लड़ाई की पोल खोलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+