Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हम सदैव कश्मीर के हैं और कश्मीर हमारा…', राज्यसभा में मनोज झा की बात पर क्यों भड़के अमित शाह?

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में सोमवार को कश्मीर के मुद्दे पर राजद (RJD) सांसद मनोज झा की संसद के अंदर गृहमंत्री अमित शाह ने क्लास लगा दी। कश्मीर पर RJD सांसद मनोज झा ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद भरे सदन में अमित शाह भड़क गए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज कुमार झा की जम्मू-कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। जम्मू-कश्मीर पर की गई झा की टिप्पणी पर अमित शाह ने कहा कि कश्मीर सभी भारतीयों का है और भारत कश्मीरियों का है।

 Parliament Session

दरअसल, शीतकालीन सत्र के छठवें दिन सोमवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर को लेकर आरजेड़ी सांसद मनोज झा ने कहा कि आज कश्मीर का कोई इस सदन में नहीं है।

Recommended Video

    'हम सदैव कश्मीर के हैं और कश्मीर हमारा…', राज्यसभा में मनोज झा की बात पर क्यों भड़के अमित शाह?

    इसके बाद तुरंत गृह मंत्री अमित शाह नाराज हो गए। और उन्होंने मनोज झा फटकारते हुए कहा कि हम सदैव कश्मीर के हैं और कश्मीर हमारा है। आप अपने बारे में यह बात कह सकते हैं लेकिन हमारे बारे में तो ऐसा मत कहिए।

    मनोज झा के बयान पर शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसका वीडियो खुद गृहमंत्री ने अपने एक्स (ट्विटर) पर साझा किया है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए राज्यसभा में पेश किया। दोनों विधेयक पिछले सप्ताह लोकसभा से पारित हो गए थे।

    सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को संवैधानिक रूप से वैध करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिक पर फैसला सुनाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+