किसानों के साथ बैठक से पहले कल अमित शाह करेंगे पंजाब के CM अमरिंदर सिंह से मुलाकात
किसानों के साथ बैठक से पहले कल अमित शाह करेंगे पंजाब के CM अमरिंदर सिंह से मुलाकात
नई दिल्ली। किसानों का आंदोलन चरम पर है। कृषि कानून और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर किसान दिल्ली सीमा पर डटे हुए हैं। किसान यूनियंस और सरकार के बीच बातचीत चल रही है। 3 दिसंबर को किसानों और सरकार के बीच एक बार फिर से बाचतीच होगी। किसान नेताओं से बातचीत से पहले कल गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मुलाकात होगी। इससे पहले 1 दिसंबर , मंगलवार को सरकार और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत बेनतीजा रही, जिसके बाद सबकी निगाहें 3 दिसंबर पर टिकी हुई है। सरकार और किसान यूनियंस के बीच बैठक होगी। सरकार और किसानों की वार्ता से पहले कल गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मुलाकात होगी।

दरअसल सरकार भी चाहती है कि किसानों का आंदोलन जल्द से जल्द खत्म हो। वहीं किसान दो टूक में कह चुके हैं कि जब तक तीनों किसान कानूनों को रद्द नहीं किया जाता वो दिल्ली सीमा पर टिके रहेंगे। किसानों ने अपील की है कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर इन कानूनों को रद्द करें। किसानों ने उग्र प्रदर्शन की मांग की है।
वहीं बार काउंसिल ने भी सरकार से किसानों की मांग को सुनने की अपील की है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एमएस गिल , जस्टिस रंजीत सिंह, जस्टिस नवाब सिंह ने सरकार से अपील की है कि वो किसानों की मांग, उनकी डिमांड को सुने। वहीं दिल्ली बार काउंसिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा कि वो कृषि कानून को वापस ले लें। वहीं किसानों ने कहा है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तो वो दिल्ली के रास्तों को ब्लॉक कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications