गृह मंत्री अमित शाह AIIMS से डिस्चार्ज, सोमवार से संसद के मानसून सत्र में ले सकते हैं भाग

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ऑल इंडिया ऑफ इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) से डिसचार्ज हो गए हैं। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद उन्हें फिर से सांस लेने की समस्या हुई थी जिसके बाद वह एम्स में भर्ती हुए थे। गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र जारी है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह सोमवार से कार्यवाही में भाग ले सकते हैं। बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह को दोबारा शनिवार रात एम्‍स में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video

    Amit Shah को AIIMS से मिली छुट्टी, सांस लेने में तकलीफ़ के चलते हुए थे एडमिट | वनइंडिया हिंदी
    Home Minister Amit Shah discharged from AIIMS expected to attend Mansu session from Monday

    आपको बता दें कि अमित शाह पिछले महीने कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। शाह दो अगस्त को कोरोना पॉजिटिव हुए थे, स्वस्थ होने बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ी और 18 अगस्त को सांस लेने में परेशानी की शिकायत पर उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। 31 अगस्त को उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद चार दिन पहले शनिवार को रात करीब 11 बजे फिर से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और एम्स में भर्ती कराया गया।

    इन केंद्रीय मंत्रियों को भी हो चुका है कोरोना
    पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से लड़ रहा है, क्या आम और क्या खास इस बीमारी से कोई भी अछूता नहीं रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री, स्वास्थ मंत्र से लेकर केंद्र सरकार के कई मंत्री अबतक कोरोनना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रह्लाद सिंह पटेल, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुन राम मेघवाल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शामिल हैं। हालांकि इनमें से कुछ का इलाज अभी चल रहा है और कुछ मंत्री स्वस्थ्य हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका संग मुंबई से इंदौर भागा शख्स, पत्नी से बोला- कोरोना हो गया मरने जा रहा हूं, पुलिस नाले में ढूंढती रही लाश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+