जानिए, 'जेम्स बॉन्ड' की मशहूर एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स की खबरों पर सोशल मीडिया ने कैसे किया रिएक्ट

Hollywood Hindi News: साल 2020 बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए बहुत ही बुरा रहा, जहां दोनों ही इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे दुनिया को अलविदा कह गए। नया साल अभी शुरू ही हुआ था कि हॉलीवुड से गत सोमवार एक बुरी खबर की अफवाह फैली। दरअसल जानी-मानी एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स (Tanya Roberts) जीवीत हैं और सोशल मीडिया पर तान्या रॉबर्ट्स को लेकर फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि 65 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स ने जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म A View to a Kill में एक्टिंग कर खूब सुर्खियां बंटोरी थीं।

अचानक हुई तबीयत खराब

अचानक हुई तबीयत खराब

बता दें कि विदेशी मीडिया में खबरें आई थीं कि रविवार देर रात तान्या के प्रतिनिधि माइक पिंगल के मुताबिक तान्या क्रिसमस से एक दिन पहले अपने कुत्ते को टहलाने निकली थीं। तभी घर लौटते वक्त वो अचानक गिर गईं। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उनको पास एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सुबह हॉस्पिटल स्टाफ ने फोन करके उन्हें इस बात की सूचना दी कि तान्या जीवित हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है। हालांकि उन्हें ICU में रखा गया है, उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

Recommended Video

    नए साल पर हॉलीवुड से आई बुरी खबर, जेम्स बॉन्ड फिल्म की एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स का निधन
    फैंस और हॉलीवुड ने दे दी श्रद्धांजलि

    फैंस और हॉलीवुड ने दे दी श्रद्धांजलि

    पिंगल ने अपने बयान में कहा था कि मैं अब तान्या के बिना खुद को बर्बाद महसूस कर रहा हूं। वो शानदार और सुंदर एक्ट्रेस थीं। साथ ही वो दिल की भी बहुत साफ थीं, इस वजह से अपने फैन्स काफी ज्यादा थे। तान्या के निधन पर कई हॉलीवुड हस्तियों ने भी दुख व्यक्त कर दिया था, हालंकि उनकी मौत को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। तान्या ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा और बॉन्ड सीरीज की फिल्म में काम किया। इसके अलावा हरार फिल्म Forced Entry, नाइट आइज, इनर सैंक्चुम, लीगल टेंडर जैसी कई अन्य फिल्मों से भी उन्होंने जमकर नाम कमाया।

    बॉन्ड सीरीज के हीरो का भी निधन

    बॉन्ड सीरीज के हीरो का भी निधन

    पिछले साल अक्टूबर में बॉन्ड सीरीज के हीरो सीन कॉनेरी (Sean Connery) का भी निधन हो गया था। वो 90 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दशकों तक बड़े पर्दे पर काम किया। साथ ही बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें एक ऑस्कर, तीन गोल्डन ग्लोब्स और दो बाफ्टा पुरस्कार मिले। 1962 में आई जेम्स बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म "Mr. NO" में सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाकर वो दुनियाभर में छा गए। उन्हें लोग 007 भी बुलाते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+