Holidays in September 2023: सितंबर में कई दिन रहेंगे स्कूल बंद, चेक करें यहां पूरी लिस्ट

September 2023 school holidays List: सितंबर का महीना त्योहारों का महीना होता है, इस बार भी इस महीने में पर्वो की भरमार है जिसके चलते स्कूल-कॉलेजों में बंपर छुट्टियां रहेंगी। यहां हम आपके लिए लाए हैं छु्ट्टियों की एक पूरी लिस्ट जिसको देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

Holidays in September 2023

सितंबर 2023 में स्कूल की छुट्टियां

  • शिक्षक दिवस: 5 सितम्बर 2023
  • जन्माष्टमी: 6 या 7 सितम्बर 2023
  • गणेश चतुर्थी: 19 सितंबर 2023
  • मिलाद उन-नबी/ईद-ए-मिलाद: 28 सितंबर 2023

सितंबर में चार रविवार

इस महीने चार रविवार भी हैं जो कि 3, 10, 17 और 24 तारीख को पड़ रहे हैं इस वजह से ये चार दिन भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

दिल्ली के स्कूलों में अतिरिक्त अवकाश

दिल्ली के स्कूलों में अतिरिक्त अवकाश देखने को मिलेगा क्योंकि यहां पर 8 से 10 सितंबर के बीच में G20 समिट होने वाली है इसलिए यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर 8, 9 और 10 तारीख को काफी चीजें बंद रहेंगे जिनमें स्कूल-कॉलेज भी शामिल हैं इसलिए दिल्ली में बच्चों को एकस्ट्रा हॉलीडे मिलेंगे तो वहीं कुछ कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स ऑनलाइन क्लासेज इन दिनों चलाएंगे।

जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी दोनों

आपको बता दें कि इसी महीने में जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी दोनों ही पर्व पड़ रहे हैं। जन्माष्टमी का पर्व जहां भगवान कृष्ण का जन्मदिवस है वहीं गणेश चतुर्थी को गणपति जी का जन्मोत्सव है। दोनों ही पर्वों का इंतजार बच्चों को ही बहुत ज्यादा होता है।

दोनों ही पर्व खुशी और हर्ष लेकर आते हैं

जहां गोकुल जन्माष्टमी पर बच्चे कान्हा का रूप धरते हैं तो वहीं गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी लोगों को घर पर विराजते है। दोनों ही पर्व खुशी और हर्ष लेकर आते हैं। इस बार भी ये त्योहार लोगों को लिए बहुत सारी खुशियां और आशीष लेकर आ रहा है। आपको बता दें कि दोनों ही पर्वों को धूम-धाम से मनाने के लिए अभी से ही देश में तैयारियों जोरों पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+