Holi 2025 Wishes: होली में उड़ा गुलाल, PM मोदी बोले- उमंग संग मनाए त्योहार, जानें अन्य दिग्गजों ने क्या कहा?
Holi 2025 Wishes: देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कई अन्य बड़े नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि 'रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।' आइए जानते हैं किसने क्या संदेश दिया?

PM Narendra Holi Wish: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को ही होली की बधाई देते हुए X (ट्विटर) पर लिखा, 'आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करे और देशवासियों की एकता को और मजबूत बनाए, यही कामना है।'
Jagdeep Dhankhar Holi Wish: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का संदेश
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने होली की बधाई देते हुए लिखा कि, 'होली बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अपने विचारों को करुणा से, अपने कार्यों को दयालुता से और अपने दृष्टिकोण को आशा से रंगने की प्रेरणा देता है।'
Amit Shah Holi Wish: गृह मंत्री अमित शाह का संदेश
'उमंग, उत्साह और रंगों के पर्व 'होली' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि, उन्नति और खुशहाली लेकर आए।'
Rajnath Singh Holi Wish: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संदेश
'होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में प्रसन्नता और उत्तम स्वास्थ्य के रंग भरे, यही मंगलकामना है।'
JP Nadda Holi Wish: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का संदेश
'होली का यह पावन उत्सव सभी के जीवन में उमंग, आनंद और उल्लास का संचार करे। सभी सुख, समृद्धि और सौभाग्य से परिपूर्ण हों।'
CM Yogi Adityanath Holi Wish: सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! यह पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।'
होली के खास मौके पर देश के शीर्ष नेताओं ने एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए जनता को शुभकामनाएं दीं। हर संदेश में देशवासियों की समृद्धि, खुशी और भाईचारे की भावना को बढ़ाने पर जोर दिया गया। आप भी रंगों और खुशियों के इस त्योहार का आनंद लें, लेकिन सुरक्षित और सावधानी के साथ!












Click it and Unblock the Notifications