'भांग की गोली डिलीवर नहीं करते, शुभम ने 14 बार पूछा', zomato ने कही ये बात, दिल्ली पुलिस ने दिया मजेदार जवाब

Zomato का 'भांग की गोली नहीं डिलीवर' करने वाला ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। ट्वीट पर सैकड़ों व्यूज और लाइक्स, कमेंट हैं। दिल्ली पुलिस ने इस ट्वीट पर जवाब देने के बाद ये चर्चाओं में आ गया है।

Zomato delhi police

होली की सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। लोग अपने दोस्तों ओर परिवारों के साथ रंगों का त्यौहार मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। होली गुलाल, अच्छा खाना, मिठाई और परिवार और दोस्तों के साथ ढेर सारी मस्ती करने का फेस्टिवल है। इसके अलावा कई लोग ऐसे होते हैं, जिनकी होली पर अजीब-ओ-गरीब फरमाईशें होती हैं। ऐसी ही फरमाईश गुड़गांव के शुभम नाम के लड़के ने भी की है, जिसकी चर्चा अब ट्विटर तक पहुंच गई है। असल में शुभम नाम के लड़के ने फूड डिलीवर करने वाली जोमेटो को 14 बार फोन कॉल किया और हर बार ये पूछा कि क्या जोमेटो पर भांग की डिलीवर होती है।

शुभम के 14 बार फोन कॉल करके बार-बार एक ही सवाल पूछने पर जोमेटो ने परेशान होकर अपने पोस्ट में शुभम के भांग मांगने के बारे में लिखा। जोमेटो का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का भी ध्यान गया। अब दिल्ली पुलिस ने भी ट्विटर पर जोमेटो के ट्वीट पर मजेदार जवाब दिया है।

जोमेटो ने ट्वीट कर लिखा, ''कोई गुड़गांव के शुभम को ये बता दे कि हम भांग की गोली नहीं डिलीवर करते हैं। उसने हमसे 14 बार पूछा है।" जोमेटो के इस ट्वीट पर दिल्ली पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ''अगर कोई शुभम से मिले तो कहना, भांग खाकर गाड़ी न चलाए।''

Zomato delhi police

एक शुभम तिवारी नाम के यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ''नमस्ते दिल्ली पुलिस और जोमेटो वाले, मैं दिल्ली में रहता हूं, गुरुग्राम में नहीं। हर साल होली पर भांग खाने की प्रथा रही है, और इसलिए भी क्योंकि मेरा जन्मदिन होली के दिन पड़ता है।'' हालांकि ये वही शुभम है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट किया, ''शुभम सुनेगा सबकी लेकिन भांग मिल गई तो करेगा अपनी मन की।'' एक यूजर ने लिखा, ''पक्का इसने भांग खाकर ही इतनी बार जोमेटो को फोन किया होगा।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कोई जोमेटो से कहो, इतनी बार हाई डिलीवरी चार्जेस के इस बार फ्री गुजिया डिलीवर कर दे।'' एक यूजर ने लिखा, ''अगर शूभम को भांग डिलीवर की तो हमें भी करना होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+