IGI Airport: स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार, ब्रिटिश एयरवेज में करता है काम
IGI Airport: स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने वाले शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान अभिनव प्रकाश के रूप में हुई है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) पर गुरुवार की शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने कॉल करके स्पाइसजेट प्लेन में बम होने की जानकारी दी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए फ्लाइट को तुरंत खाली करा लिया। साथ ही पूरे फ्लाइट की तलाशी भी ली। इसके अलावा एयरपोर्ट के कई अन्य हिस्सों की भी तलाशी ली गई। हालांकि, बाद में जानकारी मिली कि जो खबर फैलाई गई थी, वह पूरी तरह से गलत थी।
वहीं, स्पाइसजेट की प्लेन में फ्लाइट की झूठी अफवाह फैलाने वाले शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में जानकारी आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि मामले में अभिनव प्रकाश नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह ब्रिटिश एयरवेज का एक ट्रेनी टिकटिंग एजेंट है। अभिनव ने ही स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की झूठी जानकारी दी थी। हालांकि, पुलिस अधिकारी की तरफ से अभी यह नहीं बताया गया है कि अभिनव ने यह हरकत क्यों की थी। फिलहाल मामले की जांच के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
Recommended Video

बोर्डिंग बंद करके तुरंत ली गई थी तलाशी
आईजीआई के एक सीनियर पुलिस अधिकारी की मानें तो शाम 6.30 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई थी। जिस वक्त सूचना मिली थी, उस वक्त फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी और फ्लाइट में बोर्डिंग चल रही थी। हालांकि, बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल बोर्डिंग बंद कराई और बम स्क्वॉड को फोन किया। सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारकर वापस एयरपोर्ट लाउंज में लाया गया।
वहीं, सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ की टीम और दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। इस अफवाह की वजह से यात्री भी सकते में आ गए थे। यही वजह थी कि फ्लाइट में देर रात रवाना हुई, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- Spicejet की फ्लाइट में बम होने की धमकी का कॉल, IGI पर हड़कंप, विमान की सघन तलाशी












Click it and Unblock the Notifications