Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'HMPV वायरस से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार', स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-चीन में स्थिति असामान्य नहीं

HMPV Virus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशवासियों को आश्वासन दिया है कि चीन में हाल ही में बढ़ रही सांस की बीमारियों, जिसमें ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं, को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि चीन में यह स्थिति असामान्य नहीं है और भारत श्वसन संक्रमणों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस समय चीन में सांस से जुड़ी बीमारियों के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। खासकर ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित कर रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अस्पतालों और श्मशान घाटों पर अतिरिक्त दबाव देखा जा रहा है।

HMPV Virus

'संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार भारत'

भारत में अब तक श्वसन संक्रमण या अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि HMPV जैसे वायरस भारत में पहले से मौजूद हैं और देश का मौजूदा स्वास्थ्य ढांचा इनसे निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
ये भी पढ़ें: China HMPV: 2025 शुरू होते ही चीन ने फोड़ा वायरस बम, कितना तैयार भारत, क्यों उठाने चाहिए ये तत्काल 5 कदम?

संयुक्त निगरानी समूह की बैठक

मंत्रालय ने हालात का जायजा लेने के लिए एक संयुक्त निगरानी समूह की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही, भारत सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मिलने वाली जानकारी पर नजर बनाए हुए है। WHO से नियमित अपडेट मांगे जा रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

घबराएं ना और अपना ध्यान रखें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर किसी को खांसी, बुखार, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। भारत ने हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी को परखने के लिए एक अभ्यास (ड्रिल) भी किया था। इसके नतीजे बताते हैं कि देश किसी भी श्वसन संक्रमण के बढ़ने की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

HMPV के लक्षण

HMPV वायरस के कारण आमतौर पर खांसी, गले में खराश, नाक बहना और हल्का बुखार जैसे लक्षण होते हैं। हालांकि, यह छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत इलाज की जरूरत होती है।

सरकार द्वारा उठाए गए जरूरी कदम

चीन में सर्दी और सांस की बीमारियों को ट्रैक करने के लिए वहां एक पायलट निगरानी प्रणाली शुरू की गई है। भारत सरकार चीन की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी कदम उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
ये भी पढ़ें: HMPV virus: चीन में फैला वायरस कितना खतरनाक? ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस के क्या है लक्षण, जानें सबकुछ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+