HMPV virus in India: चीन में फैले HMPV वायरस का भारत में मिला पहला केस, बेंगलुरु में 2 बच्चे संक्रमित
HMPV virus in India: चीन में फैले HMPV या ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस का भारत में पहला केस मिला है। बेंगलुरु में दो बच्चों में एचएमपीवी वायरस पाया गया है। एक आठ महीने के बच्चे में और एक तीन महीने के बच्चे में ये संक्रमण पाया गया है। बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में यह मामला सामने आया। हालांकि तीन महीने का बच्चा अब ठीक हो गया है। 8 महीने के बच्चे का इलाज चल रहा है।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रयोगशाला में नमूने की जांच नहीं कराई है। हालांकि बैपटिस्ट अस्पताल का कहना है कि ये केस HMPV वायरस का ही है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।स्वास्थ्य विभाग के एक सूत्र ने कहा, "रिपोर्ट एक निजी अस्पताल से आई है और हमारे पास निजी अस्पताल के परीक्षणों पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है।"
सूत्रों के मुताबिक, एचएमपीवी यानी मानव मेटान्यूमोवायरस आमतौर पर 11 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पाया जाता है और सभी फ्लू नमूनों में से लगभग 0.7 प्रतिशत एचएमपीवी होते हैं। हमें अभी तक यह नहीं पता है कि यह वायरस का कौन सा प्रकार है, क्योंकि हमारे पास चीन में पाए गए वायरस के प्रकार के बारे में डेटा नहीं है। भारत सरकार के मुताबिक भारत में पहले भी एचएमपीवी के मामले सामने आ चुके हैं।
Symptoms of HMPV: एचएमपीवी के लक्षण
एचएमपीवी वायरस आमतौर पर बच्चों में ही पाया जाता है। इसमें खांसी, बुखार, गले में खराश, घरघराहट या गंभीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ, नाक बंद होना, कुछ मामलों में संक्रमण ब्रोंकाइटिस, निमोनिया या अस्थमा जैसे लक्षण भी दिखते हैं।













Click it and Unblock the Notifications