हाफिज सईद को फोन करके वानी ने बताई थी अपनी अंतिम इच्छा
श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी को आठ जुलाई को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया था। मरने से पहले वानी ने अपनी आखिरी इच्छा के बारे में किसी और को नहीं बल्कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और भारत में आतंकवाद फैलाने वाले हाफिज सईद को बताई थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक वानी ने मरने से पहले हाफिज सईद से बात की थी और खुद हाफिज ने मंगलवार को पाकिस्तान के गुजरांवाला में यह बात कही है।
हाफिज सईद ने बताया है कि बुरहान इंडियन आर्मी से निपटने से जुड़े एक खास ऑपरेशन पर काम कर रहा था। वह इंडियन आर्मी को हराना चाहता था और इस बारे में बताने के लिए ही उसने हाफिज सईद को कॉल किया था।
सईद ने यह भी कहा है कि वानी की अंतिम इच्छा उससे बात करने की थी। वह सईद से बात करना चाहता था और सईद से बात करने के बाद वह अपनी 'शहादत' का इंतजार कर रहा था। इसके अगले ही दिन वानी की मौत की खबर आई थी।
बुरहान की मौत के बाद से अब तक सईद ने उसके समर्थन में कई रैलियां आयोजित की हैं। पीओके में वानी के लिए एक रैली का आयोजन भी हुआ है जिसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के नेता, सैयद सलाहुद्दीन के साथ हाफिज सईद ने मंच का साझा किया था।












Click it and Unblock the Notifications