लखनऊ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, HIV पॉजिटिव युवक ने 6 दिनों में ही दी कोरोना को मात

नई दिल्ली: पूरा देश कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जहां हाल ही में एक एचआईवी संक्रमित युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। साथ ही उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं। उसके बावजूद डॉक्टरों ने उसे छह दिन में ठीक कर घर भेजा दिया, हालांकि अभी युवक 14 दिन घर पर क्वारंटाइन में रहेगा।

corona

किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) के वीसी प्रो. एमएलबी भट्ट के मुताबिक 34 साल का एक युवक लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद सड़क मार्ग से दिल्ली से गोंडा जा रहा था। इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिस वजह से उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। इसी दौरान उसकी कोरोना जांच करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं युवक के पास एचआईवी एड्स की दवाइयां थी, जिससे पता चला की वो एचआईवी से ग्रसित है। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसका बर्ताव बदल गया था, वो लगातार भागने की कोशिश कर रहा था। एचआईवी की वजह से उसका इम्यून सिस्टम पहले से कमजोर था, ऐसे में सिर की चोट ने उसे और कमजोर कर दिया था।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने नया कीर्तिमान रच दिया। डॉक्टरों ने अपने अनुभव से युवक को छह ही दिन में ठीक कर दिया। सोमवार तक उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, हालांकि अभी वो 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहेगा। डॉक्टरों के मुताबिक एक स्वस्थ इंसान के लिए कोरोना ज्यादा घातक नहीं है। इससे शुगर, किडनी, एचआईवी, कैंसर आदि के मरीजों को ज्यादा खतरा है। लखनऊ में भर्ती युवक को एचआईवी था, ऐसे में उसकी प्रतिरोधक क्षमता पहले से कम थी। उसके बाद उनसे 6 दिनों में कोरोना से जंग जीत ली, जो एक आश्चर्यजनक बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+