इंडिया में मुस्‍लिमों को पसंद नहीं करते हिंदू? थाईलैंड में जब भारतीय बिजनेसमैन से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब

नई दिल्‍ली। छुट्टियां मनाने थाईलैंड के फुकेट गए बिस्कुट बनाने वाली कंपनी मैरिको के मालिक किशोर मारीवाला का एक्सपीरियंस काफी खराब रहा। यकीन मानिए थाईलैंड में उनके साथ जिस तरह का वाक्‍या हुआ उसे जानने के बाद हर हिंदुस्‍तानी का सिर शर्मिंदगी से गड़ जाएगा। उनके साथ एक यॉट (पानी का बड़ा जहाज) की कंपनी में जिस तरह की बातचीत हुई वो ये सोचने पर मजबूर करती है कि क्‍या विदेशों में हमारे देश की छवि ऐसी बनती जा रही है? किशोर मारीवाल ने पूरे मामले को अपने फेसबुक पोस्‍ट पर बयां किया है। उन्‍होंने लिखा है कि देश में जो माहौल बना है, उसके बाद थाईलैंड में हिन्‍दुओं की छवि खराब हो रही है। विस्‍तार से जानिए

किशोर ने फेसबुक पर- मुझसे पूछा गया कि क्‍या आप हिंदू हैं

किशोर ने फेसबुक पर- मुझसे पूछा गया कि क्‍या आप हिंदू हैं

4 जनवरी को 84 वर्षीय किशोर मारीवाला थाईलैंड पहुंचे। उन्होंने 5 जनवरी को फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ''मैं शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। मैं छुट्टी मनाने के लिए फुकेट, थाईलैंड आया हुआ हूं। मैंने एक हफ्ते पहले ही यॉट (एक कैप्टन के साथ) बुक की थी। कल मैं कंपनी के ऑफिस में पहुंचा। मैं देखना चाह रहा था कि सारी व्यवस्था है कि नहीं। रिसेप्शन में पहुंचा। वहां मुझसे सारी डिटेल्स ली गईं। फिर पूछा, सर, क्या आप इंडिया से हैं? क्या आप हिन्दू हैं? मैंने हां कहते हुए पूछा, आप मुझसे ऐसा सवाल क्यों पूछ रहे हैं?''

मेरे सामने कोई शब्द नहीं थे, मैं खुद से शर्मिंदा था

तब तक उसने अपने बॉस को जानकारी दी। चंद मिनटों में उसका बॉस घबराते हुए आया। वे आपस में कुछ देर तक थाई भाषा में बात करते रहे। फिर उनका बॉस मेरी तरफ मुखातिब हुआ। उसने सहमे अंदाज में कहा-नौका तो है लेकिन उनके पास उन्हें देने के लिए सिर्फ एक स्टॉफ है और वह मुस्लिम है। क्या वह उनके साथ जाना पसंद करेंगे? उसने कहा-आप बुरा नहीं मानेंगे। मैं हतप्रभ था। मैं पूछा- आप यह क्यों कह रहे हैं? मैं क्‍यों बुरा मानूंगा? उसने कहा- मैंने अखबार में पढ़ा है कि हिंदुओं को मुसलमान पसंद नहीं है। वे उनके साथ रहना पसंद नहीं करते हैं। मेरे सामने कोई शब्द नहीं थे। मैं खुद से शर्मिंदा था। मैंने उसे समझाया- हिंदू ऐसे कतई नहीं है। वे सभी को पसंद करते हैं। क्या विदेशों में वहां आम लोगों के बीच हमारी छवि ऐसी बनी रही है ? मैं वास्तव में बहुत शर्मिंदा हूं।

किशोर मारीवाल के बारे में

किशोर मारीवाल के बारे में

आपको बता दें कि किशोर मारीवाला की कंपनी Marico है और इनके भतीजे हर्ष मारीवाला इसके चेयरमैन हैं। ये कंपनी भारत में उपभोक्ता उत्पाद बनाने में अग्रणी है। पैराशूट तेल, हेयरएंड केयर, मेडिकर शैंपू आदि इसी कंपनी के प्रॉडक्ट हैं। किशोर मारीवाला को समंदर के सैर सपाटे में बहुत रुचि है, वे खुद एक अच्छे नाविक हैं। किशोर मारीवाल का नाम फोर्ब्स की ‘Billionaires 2019' लिस्ट में 1,227 नंबर पर था। किशोर मारीवाल का ये फेसबुक पोस्‍ट खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+