Canada Temple: दिल्ली में कनाडा हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन, बैरिकेड्स गिराए, हिंदू सिख ग्लोबल फोरम का विरोध
Hindu Sikh Global Forum Protest: कनाडा के ब्रैम्पटन में हुए मंदिर पर हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। ऐसे में रविवार (10 नवंबर) को मंदिर हमले के विरोध में चाणक्यपुरी स्थित कनाडा उच्चायोग (High Commission of Canada) के बाहर हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तीन मूर्ति मार्ग पर रोक दिया। जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने पुलिस के बैरिकेड्स गिरा दिए।
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हाल ही में हुए हमलों के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मुख्य रूप से हिंदू सिख ग्लोबल फोरम कनाडा के उच्चायोग के बाहर एकत्र हुए। मार्च के मद्देनजर चाणक्यपुरी स्थिति कनाडा उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाणक्यपुरी के राजनयिक परिक्षेत्र में कनाडा के उच्चायोग के सामने सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया और कनाडाई मिशन के सामने कई स्तरों पर बैरिकेड्स लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिराए
वहीं हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के कई कार्यकर्ता, जो उच्चायोग की ओर मार्च कर रहे थे, उन्होंने पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ने का प्रयास किया और उन्हें गिरा दिया। उन्होंने नारे लगाए और तख्तियां लहराईं जिन पर 'हिंदू और सिख एकजुट हैं' और 'भारतीय कनाडा में मंदिरों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे' लिखा था।
4 नवंबर की घटना का भारी विरोध
बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन तब हुआ जब 4 नवंबर को कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने श्रद्धालुओं पर हमला किया, जब एक वाणिज्य दूतावास शिविर चल रहा था। इस घटना की व्यापक निंदा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे, जिन्होंने "जानबूझकर किए गए हमले" और भारतीय राजनयिकों को "डराने के कायराना प्रयासों" की निंदा की।
ये भी पढ़ें: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले के मामले में खालिस्तानी नेता गिरफ्तार, केंद्र सरकार बढ़ते हमलों से चिंतित
अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी
कनाडाई अधिकारियों ने हिंसा और उसके बाद के प्रदर्शनों के सिलसिले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। नवीनतम गिरफ्तारी भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के शीर्ष कार्यकर्ता इंद्रजीत गोसल की हुई है। गोसल, जो मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का सहयोगी था।












Click it and Unblock the Notifications