Laxmmi Bomb: फिल्म को लेकर अक्षय कुमार हो रहे ट्रोल, हिंदू सेना ने दी ये चेतावनी

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद से ही मूवी थियेटर बंद थे, लेकिन अब अनलॉक के बाद धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। इस बीच बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' लेकर आ रहे हैं, हालांकि ये OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हाल ही में इसका पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिस पर विवाद बढ़ गया है। कई हिंदू संगठनों ने इस फिल्म का नाम बदलने की मांग की है।

Dislike का ऑप्शन बंद

Dislike का ऑप्शन बंद

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड के बायकॉट की मुहिम चल रही है। इस बीच अक्षय कुमार से भी फैन्स नाराज हो गए थे, क्योंकि उन्होंने सुशांत के इंसाफ के लिए कुछ नहीं कहा था। जब से अक्षय कुमार ने 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पोस्टर रिलीज किया है, तब से उनको ट्रोल किया जा रहा है। आलम ये है कि यूट्यूब पर फिल्म के गाने, ट्रेलर आदि जो भी आ रहे हैं, उसमें लाइक और डिस्लाइक का बटन बंद कर दिया गया है। फिर भी लोग कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

हिंदू सेना की ये मांग

हिंदू सेना की ये मांग

वहीं दूसरी ओर हिंदू सेना भी इस फिल्म के विरोध में उतर आई है। उनकी ओर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा गया है, जिसमें इस फिल्म का नाम बदलने की मांग की गई है। हिंदू सेना के मुताबिक इस फिल्म का टाइटल हिंदू देवी के नाम पर है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहात हो रही हैं। जिस वजह से फिल्म के प्रमोटर्स और निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

क्या कह रहे निर्देशक?

क्या कह रहे निर्देशक?

फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस के मुताबिक ये फिल्म तमिल हॉरर कॉमेडी, 'मुनी 2: कंचना' का रिमेक है, जो 9 नवंबर को रिलीज होगी। उनके मुताबिक वो एक ट्रस्ट चलाते हैं। इस बीच कुछ ट्रांसजेंडर ने उनसे मुलाकात की और अपनी बात रखी। उनकी बातों को सुनकर वो ट्रांसजेंडर का मुद्दा उठाने पर मजबूर हो गए। उन्होंने पहले तमिल फिल्म कंचना के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाई और अब वो लक्ष्मी बॉम्ब के जरिए ये मुद्दा लोगों के सामने उठाएंगे। उनके मुताबिक इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+