हिन्दू महासभा प्रमुख का अजीबोगरीब दावा, गोबर का लेप लगाने और गौ मूत्र से हो सकता है कोरोना का इलाज

नई दिल्ली। चीन में फैले जानलेवा वायरस 'कोरोना' ने अब तक चीन में करीब 250 लोगों की जान ले ली है और करीब 9 हजार से लोग इसकी चपेट में हैं। 'कोरोना वायरस' का सटीक इलाज ढूढंने पर वैज्ञानिक अभी शोध कर रहे हैं लेकिन भारत के हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने इस वायरस का तोड़ निकालने का दावा किया है। स्वामी चक्रपाणि के मुताबिक कोरोना वायरस का इलाज गौ मूत्र और गोबर से किया जा सकता है।

शरीर पर गोबर का लेप लगाए कोरोना के मरीज

शरीर पर गोबर का लेप लगाए कोरोना के मरीज

हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का यह अजीबोगरीब बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस को विश्व से खत्म करने के लिए एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दावा किया की कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज अगर अपने शरीर पर गोबर का लेप लगाए और 'ओम नम: शिवाय' का जाप करे तो उसकी जान बच सकती है।

चीन के वुहान से लौटे 324 भारतीय

चीन के वुहान से लौटे 324 भारतीय

चीन में महामारी के रूप ले चुके कोरोना वायरस से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए सरकार ने एक बार फिर एयरलिफ्ट ऑपरेशन चलाया है। सेंट्रल चीन के वुहान से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट में 324 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था भारत आ चुका है। एयर इंडिया के विमान में दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल के पांच डॉक्‍टरों की टीम के अलावा एयर इंडिया के पैरा-मेडिक भी गई थी।

पाकिस्तानी छात्रों ने इमरान खान से लगाई गुहार

पाकिस्तानी छात्रों ने इमरान खान से लगाई गुहार

कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन में रह रहे पाकिस्तान के छात्रों ने अपनी सरकार से अपील की है कि उनको वहां से निकाला जाए। करीब 15 छात्रों के एक समूह ने वीडियो जारी कर अपनी सरकार से ये गुजारिश की है कि उनको वापस पाक बुलाने का इंतजाम किया जाए। छात्रों ने कहा है कि उनके साथ पढ़ने वाले भारत और दूसरे मुल्कों के छात्रों को उनकी सरकारें वापस बुला चुकीं लेकिन हमारी सरकार संजीदा नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: जामिया के बाद अब शाहीन बाग में चली गोली, आरोपी बोला- देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+