'पुलिस थाने में एक महिला ने मुझसे कहा, लड़के पर रेप का केस दर्ज करा दो'

Recommended Video

    Meerut Assault victim का Police पर बड़ा आरोप, Muslim Friend पर Case के लिए डाला दवाब|वनइंडिया हिन्दी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हिंदू लड़की के साथ बजरंग दल द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बैठी थी और पढ़ाई कर रही थी, तभी बजरंग दल के कुछ सदस्य आए और मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और मेरे दोस्त की पिटाई शुरू कर दी। इन लोगों ने मुझसे मेरा पहचान पत्र मांगा और यह ताना दे रहे थे कि आखिर तुम इससे शादी कैसे करोगी, यह तो मुसलमान है और तुम हिंदू हो।

    meerut

    पुलिस ने की मारपीट

    पुलिस ने की मारपीट

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की जबकि पुलिस ने इस मामले में उसकी मदद करने की बजाए उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि मुस्लिम युवक के साथ दोस्ती वजह से पुलिस ने उसे कई तमाचे मारे।

    महिला ने रेप का मामला दर्ज कराने को कहा

    महिला ने रेप का मामला दर्ज कराने को कहा

    पीड़िता ने कहा कि हमने इन लोगों से कहा कि हमारे बीच कुछ भी इस तरह का नहीं है। लेकिन जब मौके पर पुलिस पहुंची तो हमे अलग-अलग गाड़ी पर बैठाया गया और हमारे साथ अभद्रता की गई। पुलिस स्टेशन के भीतर एक महिला ने हमसे कहा कि इन लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दो। लेकिन मैंने और मेरे परिवार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

    3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    वहीं इस घटना के बारे में एसपी मेरठ ने कहा कि इसकी विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं, साथ ही घटना के वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है जोकि वीडियो में लड़की को गाली देते और मारते हुए देखे गए हैं।

    इसे भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी, जानिए क्या है आपके शहर में कीमत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+