Hindi Diwas 2023 quotes: भारत माता के माथे पर बिंदी का जो है...हिंदी दिवस पर भेजे ये प्यारे संदेश
Hindi diwas quotes in Hindi: हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत की राजभाषा हिंदी की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और प्रचार प्रसार के लिए ये दिन समर्पित है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबार को हिंदी दिवस घोषित किया था क्योंकि इसी तारीख को 1949 को हिंदी भाषा को केंद्र सरकार की राजकी भाषा का दर्जा दिया गया था।

बहुभाषी राष्ट्र में सरकारी कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए हिंदी को आधिकारिक भाषाओं में से एक घोषित किया गया था। प्राचीन, समृद्ध और सरल हिन्दी हमारी 'राष्ट्रभाषा' भी है। हिन्दी हर भारतीय के स्वाभिमान और गर्व की भाषा है, हिन्दी ने हमें विश्व में नई पहचान दिलाई है। हिंदी भाषा को समर्पित इस हिंदी दिवस पर आप खूबसूरत संदेश भेजकर शुभकानाएं भेज सकते हैं।
- देश की शान है हिंदी, देश की पहचान हैं हिंदी, क्योंकि हर भारतीय के दिल में विराजमान है हिन्दी। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हिन्दी दिवस पर हम सब मिलकर जश्न मनाएं, हिन्दी की महत्पवूर्ण भूमिका को याद दिलाएं। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- वक्ताओं की ताकत भाषा, लेखक का अभिमान हैं भाषा, भाषाओं के शीर्ष पर बैठी , मेरी प्यारी हिंदी भाषा। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हिन्दी जो लोगों के दिलों में उमंग भर देती है, हिन्दी वह भाषा है जो तो लोगों के दिलों में बसा करती है। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हिन्दी का सम्मान देश का सम्मान है, हमारी स्वतंत्रता वहां है, हमारी राष्ट्र भाषा जहां है। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है, हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- जैसे रंगो से मिलने से खिलता है बसंत, वैसे ही भाषाओं की मिश्री सी बोली है हिन्दी। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- विविधताओं से भरे भारत देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- राष्ट्र भाषा का नहीं गर्व जिसे, क्या उसे प्रेम देश से होग, वहीं वीर देश का प्यारा है, हिंदी जिसका नारा है। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- भारत की शान है हिंदी, हिन्दुस्तान की शक्ति है हिन्दी, मेरे हिन्द की जान है हिंदी, हर भारतीय की पहचान है हिंदी। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- ऊंचाई के शिखर पर हिंदी को पहुंचाओ हिंदी की पहचान पूरी दुनिया में बनाओ। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- भारत में हर भाषा का सम्मान है, पर हिंदी ईश्वर का वरदान है। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- भारत माता के माथे पर बिंदी का जो है स्थान वहीं है हिंदी का सभी भाषाओं में स्थान।हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हम भारतीय सभी भाषाओं का करते हैं सम्मान, पर हिंदी ही है हमारी पहचान। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें- 'हिंदी' कैसे बनी भारतीयों के दिलों की 'शहज़ादी'












Click it and Unblock the Notifications