हिंडाल्को ओडिशा में स्थापित कर रहा 'बैटरी फॉइल प्लांट', ईवी बाजार में कंपनी की बनेगी मजबूत पकड़
विश्व की सबसे बड़ी एल्युनियियम रोलिंग और रीसाइकलिंग कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने बड़ा ऐलान किया है। इलेक्ट्रिक वाहनों ईवी और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के तेजी से बढ़ते बाजार को कैप्चर करने के लिए कंपनी ने रिचार्जेबल बैटरी में यूज की जाने वाली बेहतर क्वालिटी वाली एल्युमीनियम फॉइल के निर्माण क्षमता का विस्तार करने की योजना बनाई है।

ओडिशा में हिंडाल्को स्थापित कर रही बैटरी फॉइल प्लांट हिंडाल्को ओडिशा के संबंलपर के पास कंपनी का एक नया 'बैटरी फॉइल प्लांट' करने जा रही है। जिसमें कंपनी 800 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। ये प्लांट 25,000 टन लचीले प्रोडक्ट का उत्पादन करेगी जो लिथियम-आयन और सोडियम-आयन कोशिकाओं की रीढ़ है।
बता दें वर्ष 2030 तक भारत में बैटरी-ग्रेड एल्यूमीनियम फॉइल की मांग 40,000 टन तक बढ़ने की उम्मीद है जो प्रमुख रूप से उन्नत सेल विनिर्माण के लिए गीगा फैक्टरियों में तेज से वृद्धि के कारण है।
हिडांल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने बताया कि हमारी कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन और ग्रिड स्टोरेज क्षेत्रों के लिए एक प्रभावशाली दृष्टिकोण के कारण बैटरी सामग्री की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है, ऐसे रणनीतिक क्षेत्रों में कच्चे माल का स्थानीयकरण अहम है।
उन्होंने कहा हिंडाल्को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में बैटरी सामग्री और प्रौद्योगिकी में विभिन्न प्रकार के निवेश कर रहा है। इस नई बैटरी फॉइल में कंपनी का निवेश इस दिशा में एक अहम कदम है।
बता दें ओडिशा में संबलपुर के पास स्थापित की जा रही फैक्ट्री 5 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ स्थित होगी, और 400 केवी राष्ट्रीय ग्रिड कनेक्शन से अतिरिक्त सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकती है। ये प्लांट कार्बन उत्सर्जन को कम करने और लगातार विकास निर्माण के लिए सरकार की हरित पहल को तीव्र गति प्रदान करेगी।
जुलाई 2025 में चालू होने वाली यह यूनिट महाराष्ट्र के मौदा में हिंडाल्को की मौजूदा सुविधा का पूरक होगी। बता दें हिंडाल्को पहले ही महाराष्ट्र में अपनी मौदा यूनिट में अच्छी क्वालिटी वाली बैटरी फॉइल के निर्माण की प्रौद्योगिकी में सफल हो चुकी है।
मौडा यूनिट भारत, यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में लिथियम-आयन सेल मेनिफेक्चर के साथ अर्हता प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। कंपनी ने कहा कि ओडिशा में नई इकाई दुनिया भर में गीगाफैक्ट्रीज को सामग्री की आपूर्ति करने की क्षमता को और बढ़ाएगी।












Click it and Unblock the Notifications