हिना खान ने नहीं लौटाई 11 लाख की ज्वैलरी, अवॉर्ड फंक्शन में पहनने को दी थी

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से अपनी पहचान बनाई। फिर उन्होंने खतरों के किलाड़ी और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में अपना जलवा बिखेरा। बिग बॉस में हिना खान सबसे चर्चा में रही। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने कपड़ों को लेकर। हाल ही में उनका वीडियो एल्बम 'भसूड़ी' रिलीज हुआ है, जो रिलीज होते ही हिट हो गया। अब एक बार फिर से हिना चर्चा में है, इस बार उनपर एक ज्‍वैलरी ब्रांड के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ज्लैवरी ब्रांड ने हिना खान पर 11 लाख के गहने नहीं लौटाने का आरोप लगाया है और उन्हें लीगल नोटिस भेजी है।

 हिना ने नहीं लौटाए 11 लाख के गहने

हिना ने नहीं लौटाए 11 लाख के गहने

हिना खान पर ज्‍वेलरी ब्रांड ने ज्लैवरी न लौटाने का आरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। उन्हें 15 दिनों के अंदर गहने लौटाने को कहा है। पूरा मामला 21 अप्रैल का है, जब 'दादासाहेब फाल्के एक्सेलेंस अवॉर्ड्स' में पहनने के लिए एक ज्वैलरी ब्रांड ने उन्हें ज्वैलरी भेजी। इस इवेंट के बाद उन्हें ये ज्लैवरी लौटानी थी, लेकिन ज्वैलर्स का आरोप है कि हिना खान ने तमाम ज्वैलरी रिसीव तो की, मगर सिर्फ 2.86 लाख रुपए की ही ज्वैलरी ही लौटाई, बाकी की 8.25 लाख रुपए की ज्वेलरी अब तक नहीं लौटाई है। अब ज्वैलर्स ने हिना को लीगल नोटिस भेजा है।

 हिना ने दिया जवाब

हिना ने दिया जवाब

इस मामले पर हिना खान ट्वीट कर कहा कि उन्हें अब तक कोई ऐसी नोटिस नवहीं मिली है। उन्होंने एक टीवी चैनल का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि 'LOL मुझे हैरानी है कि यह लीगल नोटिस मेरे घर पर ना पहुंच कर बाकी के मीडिया हाउस में पहुंच गया... सॉरी हेटर्स यह तरीका नहीं चलेगा... कुछ नया ट्राई करो... भसूड़ी चमकेगी। हिना को भेजी गई नोटिस में उनके घर का पता भी साफ-साफ लिखा है। लेकिन हिना ने कहा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिली।

 हिना की स्टालिस्ट ने दर्ज कराई एफआईआर

हिना की स्टालिस्ट ने दर्ज कराई एफआईआर

पूरे मामले पर हिना ने एक चैनल के साथ बात करते हुए अपनी स्टाइलिस्ट हेमलता पेरिवाल पर इसे गुमाने का आरोप लगाया। जबकि उनकी स्टाइलिस्ट हेमलता ने अपनी असिस्टेंट अनालिका गुप्ता और ऋचा यादव पर दोष मढ़ते हुए दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया। हिना ने कहा कि उनकी स्टालिस्ट हेमलता ने अपनी असिस्टेंट अनालिका गुप्ता और ऋचा यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में उनका कहीं भी नाम नहीं लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+