राहुल गांधी के सीधे सवाल का असम CM ने दिया सीधा जवाब, कहा- ना समझ बच्चे की तरह...
राहुल गांधी के सीधे सवाल का असम CM ने दिया सीधा जवाब, कहा- ना समझ बच्चे की तरह...
नई दिल्ली, 08 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 07 जून की शाम देश को संबोधित करते हुए कहा कि 21 जून के बाद से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए वैक्सीन मुफ्त मिलेगी। केंद्र सरकार वैक्सीन का 75 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकारों को खरीद कर मुफ्त मुहैया कराएगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन पर डोज 150 रुपये कीमत में मिलेगी। इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल किया था कि जब वैक्सीन सबके लिए फ्री है तो प्राइवेट अस्पताल इसके लिए पैसे क्यों ले रहे हैं? राहुल गांधी ने इसे सीधा सवाल बताया था। राहुल गांधी के इस सीधे सवाल का असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीधा सा जवाब दिया है।

असम CM बोले- राहुल गांधी 'ना समझ बच्चे की तरह बुनें-चुनें नहीं'
वैक्सीन फ्री है तो प्राइवेट अस्पतालों में पैसे क्यों? राहुल गांधी के इस सवाल का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी से कहा कि वे 'अपरिपक्व बच्चे की तरह न करें'।
हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, '' एक सीधा सा जवाब। 'प्रत्येक 18+ भारतीय को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीका दिया जाएगा। जो भुगतान करना चाहते हैं वे प्राइवेट अस्पताल में जा सकते हैं।' एक ना समझ बच्चे की तरह बुनें-चुनें नहीं।''

वैक्सीन फ्री है तो प्राइवेट अस्पतालों में पैसे क्यों?- राहुल गांधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही 18+ वालों को वैक्सीन फ्री में देने की घोषणा की, राहुल गांधी ने ट्विटर पर सवाल करते हुए पूछा- 'एक सीधा सवाल, 'अगर वैक्सीन सबके लिए फ्री है तो प्राइवेट अस्पतालों में पैसे क्यों लिए जाएंगे?'
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बीते कुछ महीनों में बार-बार मांग की कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी फ्री में वैक्सीन मिलनी चाहिए लेकिन मोदी सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया। जब सुप्रीम कोर्ट ने मोदी जी और उनकी सरकार को कटघरे में किया तो उन्होंने ये फैसला लिया है।''

PM मोदी ने क्या-क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार (07 जून) को घोषणा की कि केंद्र सरकार वैक्सीन के कुल उत्पादन का 75 प्रतिशत खरीदेगी और राज्यों को मुफ्त में देगी। 25 प्रतिशत टीकाकरण जो राज्यों के पास था अब केंद्र द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों द्वारा सीधे खरीदे जा रहे 25 प्रतिशत टीकों की व्यवस्था जारी रहेगी। राज्य सरकारों को यह निगरानी करने के लिए कहा गया है कि निजी अस्पतालों द्वारा टीकों की निर्धारित कीमत पर केवल 150 रुपये का सेवा शुल्क लगाया जाए।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फोर्टिस हॉस्पिटल्स ने कहा, "खुशी है कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की भूमिका को 25 प्रतिशत आवंटित करके मान्यता दी गई है।"












Click it and Unblock the Notifications