गौरव गोगोई की पाक दूतावास फोटो पर भड़के CM Himanta Biswa Sarma, बोले- ‘एंटी-नेशनल हरकत है, जांच करेंगे’

Himanta Biswa Sarma On Gaurav Gogoi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की एक पुरानी तस्वीर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कुछ ही महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे वक्त में प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के पाकिस्तानी दूतावास की तस्वीरों पर बवाल मच गया है। सीएम ने कहा कि यह तस्वीर उस समय की है जब वे खुद सिंगापुर में असम में निवेश लाने के प्रस्ताव पर काम कर रहे थे।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर दौरे के दौरान सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी। तस्वीरों में असम के सांसद गौरव गोगोई कुछ युवाओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान दूतावास में नजर आ रहे थे। उस समय भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित थे। उन्होंने तस्वीर की वैधता की जांच कराने की बात करते हुए कहा कि यह देश-विरोधी हरकत है।

Himanta Biswa Sarma On Gaurav Gogoi

Himanta Biswa Sarma ने इस घटना को बताया हैरान करने वाला

सीएम सरमा ने कहा कि इस तस्वीर के जरिए एक तरह से पाकिस्तान को वैधता देने की कोशिश की गई। उन्होंने इसे देश की भावनाओं के विपरीत बताते हुए कहा कि अगर इस फोटो को कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि में देखा जाए तो यह बेहद संवेदनशील मामला है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'प्रदेश के कैप्टन जिंतु गोगोई ने कारगिल में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। कई अन्य जवानों ने भी मातृभूमि के लिए जान न्योछावर की। ऐसे में पाकिस्तान के साथ इस तरह के किसी भी संवाद को देश की जनता स्वीकार नहीं कर सकती।'

गौरव गोगोई पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'पूरा देश जानता है कि पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते कैसे रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ एकजुट होकर खड़ा था। ऐसे माहौल में किसी कांग्रेस नेता का पाकिस्तान दूतावास जाकर प्रतिनिधिमंडल ले जाना बेहद चौंकाने वाला है। मेरी जानकारी में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।'

Gaurav Gogoi की वायरल तस्वीर की होगी जांच

मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह तस्वीर फोटोशॉप की गई होगी। लेकिन दो-तीन दिन बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जब इसे सही ठहराना शुरू किया तो स्पष्ट हो गया कि तस्वीर असली है। इसके बाद राज्य सरकार ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, क्योंकि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक फोटो का मामला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की भावनाओं से जुड़ा विषय है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि इस मुलाकात का उद्देश्य क्या था, इसमें कौन-कौन शामिल थे और इसके पीछे की मंशा क्या थी। उन्होंने संकेत दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+