असम: BJP मंत्री हिमंत सरमा का पलटवार, CAA पर कोई चर्चा नहीं कर रहा, कांग्रेस सिर्फ बासी मुद्दे को उठाती है

असम: BJP मंत्री हिमंत सरमा का पलटवार, CAA पर कोई चर्चा नहीं कर रहा, कांग्रेस सिर्फ बासी मुद्दे को उठाती है

Assam Minister Himanta Biswa Sarma on Congress Assam Bachao Yatra: असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 'असम बचाओ यात्रा' पर पलटवार किया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,'' कोई भी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर चर्चा नहीं कर रहा है। आप सोशल मीडिया की जांच कर सकते हैं। लोग इस बात पर चर्चा करने में व्यस्त हैं कि असम सरकार ने छात्राओं को स्कूटी दी है और लड़कों को कौन से दोपहिया वाहन मिलेंगे। कांग्रेस 50 साल पीछे है, बासी मुद्दों को सामने लाती है।'' हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''वे असम को किससे बचाना चाहते हैं? अगर वे असम को बचाना चाहते हैं, तो उन्हें आप्रवासी मुसलमानों के खिलाफ एक स्टैंड लेने दें और कहें कि हम असम की संस्कृति की रक्षा करेंगे।''

Himanta Biswa Sarma

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, वह (बदरुद्दीन अजमल, एआईयूडीएफ सांसद) समाज सेवा के नाम पर कट्टरपंथी संगठन से पैसा ला रहे हैं। एक व्यक्ति के रूप में नहीं बल्कि कुछ लोगों के प्रतीक के रूप में वे हमारे दुश्मन हैं।

CAA पर क्या बोले राहुल गांधी

हिमंत बिस्वा सरमा का ये बयान राहुल गांधी के सीएए पर दिए बयान के बाद आया है। राहुल गांधी ने रविवार (14 फरवरी) को असम दौरे पर कहा कि सीएए कभी नहीं होगा। मोदी सरकार पर तंज करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए CAA कभी नहीं आएगा। 'हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो' सीएए कभी लागू नहीं होगा।'

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि अवैध प्रवास एक गंभीर मुद्दा है। लेकिन असम की जनता में वो क्षमता है कि अवैध प्रवास के मुद्दे को सुलझा ले। राहुल गांधी ने कहा, दुनिया की कोई भी ताकत असम को नहीं तोड़ सकती। जो भी असम समझौते को छूने या नफरत फैलाने की कोशिश करेगा, कांग्रेस पार्टी और असम के लोग उन्हें एक साथ सबक सिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+