हिमांशी खुराना की गाड़ी पर हमला, अभिनेत्री ने कहा-'वो मुझे डरा नहीं सकता है'

नई दिल्ली। जानी मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी रह चुकीं हिमांशी खुराना की कार पर हमला हुआ है, अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है, उन्होंने इंस्ट्रागाम पर लिखा है कि जिस किसी ने भी यह किया है, मैं जानती हूं, उसने यह जानबूझकर किया है लेकिन वो मुझे डरा नहीं सकता है, बता दें कि हिमांशी के साथ ये घटना तब घटी जब वो चंडीगढ़ के एक गांव में शूटिंग कर रही थीं।

'तुम्हें कुछ भी नहीं हासिल होने वाला'

'तुम्हें कुछ भी नहीं हासिल होने वाला'

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है 'किसी ने मेरी गाड़ी का टायर खराब कर दिया। यह घटना चंडीगढ़ के पास के एक गांव में की गई। तुमने क्या सोचा था। मुझे परेशान करोगे, तुम ये छोटी चीजें करके मुझे काम करने से नहीं रोक सकते, न ही मुझे डरा सकते हो, तुम्हें कुछ भी नहीं हासिल होने वाला, अगली बार के लिए शुभकामनाएं।'

तो हमला करने वाले को जानती हैं हिमांशी?

तो हमला करने वाले को जानती हैं हिमांशी?

हिमांशी की बातों से संकेत मिल रहे हैं कि शायद वो किसी की वजह से परेशान चल रही हैं, हालांकि ना उन्होंने किसी भी व्यक्ति का नाम लिखा है और ना ही इस बारे में कोई मीडिया में बयान दिया है। फिलहाल हिमांशी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई, उनके फैंस उन्हें लेकर थोड़ा परेशान भी हैं और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।

हिमांशी ने लोगों की क्लास Twitter पर लगाई थी

हिमांशी ने लोगों की क्लास Twitter पर लगाई थी

मालूम हो कि हिमांशी खुराना का जन्म 27 नवंबर 1999 को पंजाब में हुआ था, उन्हें पंजाबी फिल्म 'साड्डा हक' से बतौर अभिनेत्री पहचान मिली है, उन्होंने कई पंजाबी एलबम में काम किया है। हिमांशी मिस लुधियाना भी रह चुकी हैं और मात्र 17 वर्ष की उम्र से बतौर एक्ट्रेस काम कर रही हैं, वो कन्नड़, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, वो कई एड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में हिमांशी ने लोगों की क्लास Twitter पर लगाई थी।

क्या महिलाओं की अपनी पहचान नहीं है?

क्या महिलाओं की अपनी पहचान नहीं है?

दरअसल उन्हें एक्टर आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड कहलाना बिल्कुल पसंद नहीं, बता दें कि ये दोनों 'बिग बॉस 13' में प्रतियोगी थी और लविंग जोड़ी कहे जाते थे, हिमांशी ने ट्वीट किया था कि मुझे ही रियाज की गर्लफ्रेंड क्यों कहा जाता है, कभी उसे हिमांशी खुराना का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं कहा जाता है, हमेशा आदमी के ही काम को क्यों तवज्जो दी जाती है, महिलाओं के कामों को बात क्यों नहीं होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+