हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट समेत केरल के टूरिस्ट की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार को एक दर्दनाक घटना घटी। दरअसल यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान केरल के एक टूरिस्ट और पायलट की मौत हो गई। जिला एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस दुर्घटना में एक तरफ जहां टूरिस्ट अल्थो बाचू की मौके पर मौत हो गई वहीं बुरी तरह से जख्मी पायलट नरेश कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये घटना जिला हेडक्वार्टर से 19 किलोमीटर की दूरी पर डोभी गांव के नग्गर इलाके में हुई।

अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 304 A (लापरवाही के चलते मौत) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अग्निहोत्री ने बताया कि पाटलीकुहल पुलिस स्टेशल इंचार्ज दया राम ठाकुर मामले की जांच कर रहे हैं। ठाकुर के अनुसार मामले में जांच की जाएगी कि कहीं लापरवाही के चलते तो ये बड़ी दुर्घटना नहीं घटी है।
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब पहाड़ियों में किसी एडवेंचर स्पोर्ट के चलते किसी की मौत हुई हो बल्कि कई जगहों पर तो ये आम है। उत्तराखंड के ऋषिकेश से भी वाटर स्पोर्ट, राफ्टिंग इत्यादि के दौरान कई गंभीर घटनाएं होती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- आधी रात को कंटेनर के नीचे आ गई बाइक, सड़क हादसे में दो की गई जान












Click it and Unblock the Notifications