हिमाचल प्रदेश के मंडी में जीप गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, 11 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार शाम एक जीप के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडी के सिराज में कलहणी-कुशौड़ मार्ग पर ये हादसा हुआ है। बताया गया है कि पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आने से जीप खाई में गिरी है। जीप करीब 600 फीट गहरी खाई में गिरी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Himachal Pradesh Three people died 11 others injured after a jeep fell into a deep gorge at Seraj area of Mandi district

हादसे में घायल हुए लोगों को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव काम शुरू किया। देर रात तक राहत का काम जारी था।

सीएम ठाकुर ने किया ट्वीट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- हमारे गृह क्षेत्र सिराज के कलहणी में हुए सड़क हादसे का समाचार सुनकर दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारों को संबल प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+