Himachal Pradesh: 'कांग्रेस ने जनादेश खो दिया है, अब हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं...', जयराम ठाकुर का दावा

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल विधानसभा में आज बजट पेश हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार अपने विधायकों का भरोसा खो चुकी है।

भाजपा डेलीगेशन आज राज्यपाल से मिलकर वोटिंग के जरिए बजट पास कराने की मांग करेगी। हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने कहा है कि, "...मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि कांग्रेस ने जनादेश खो दिया है।"

Himachal Pradesh News

जयराम ठाकुर ने कहा, "हमें संदेह है कि विधानसभा अध्यक्ष बजट को आराम से पारित करने के लिए भाजपा विधायकों को निलंबित कर सकते हैं। कांग्रेस के कुछ विधायकों को नोटिस मिला है जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान किया है... क्रॉस वोटिंग अमान्य नहीं है राज्यसभा में, चुनाव आयोग के निर्देशानुसार...होते हैं।''

BJP MLA विपिन सिंह बोले- 'हमने विधानसभा के अंदर स्पीकर के व्यवहार को लेकर राज्यपाल से बात की'

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक जयराम ठाकुर ने बीजेपी विधायक दल के साथ राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक विपिन सिंह परमार से कहा है कि, ''हमने विधानसभा के अंदर स्पीकर के व्यवहार को लेकर राज्यपाल से बात की है। जब भी कटौती प्रस्ताव लाया जाता है तो उस पर बहस होती है और कटौती प्रस्ताव आता है। विपक्ष का अधिकार है। उसी के आधार पर मत विभाजन होता है। जिस तरह से विपक्ष की आवाज को दबाया गया...जब हम स्पीकर के पास ये बात बताने गए...तो हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया। उसी को लेकर हम आज यहां आए हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+