लॉकडाउन के बीच हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को थोड़ी राहत, सरकार ने कर्फ्यू में दी ढील
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि पूरी होने में भी एक सप्तास से ज्यादा का समय है। कई राज्यों में लॉकडाउन के साथ ही कर्फ्यू भी लगा दिया गया था ताकि सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद मिल सके, लेकिन अब कई राज्यों ने लोगों की थोड़ी छूट प्रदान करना शुरू कर दिया है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों को कर्फ्यू में थोड़ी ढील दी है।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता को सुबह की सैर की सुविधा प्रदान करने के लिए रविवार से सुबह 5.30 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सोमवार से मौजूदा तीन घंटों के बजाय चार घंटे के लिए कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया है। यह न केवल सामाजिक दूरी बल्कि दुकानों में न्यूनतम भीड़ को सुनिश्चित करेगा।
The state government has also decided to give relaxation in curfew for four hours instead of the existing three hours from Monday. This would not only ensure social distancing but also minimum crowding in the shops: Himachal Pradesh Chief Minister's Office https://t.co/Alz2S2dtgN
— ANI (@ANI) April 25, 2020
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 21 अभी भी सक्रिय हैं। जहां एक को इस वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी, 18 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इनमें से कई जमाती भी हैं। उधर पर्यटन सहित कई उद्योगों के बंद होने के कारण पहाड़ी राज्य की कमाई पर भी मार पड़ी है। राजस्व अर्जन के सारे स्रोत सूखने के कारण राज्य को पिछले एक महीने में 7000 करोड़ रुपए की चपत लगी है। सरकारी राजस्व में करीब 350 करोड़ की गिरावट एक माह के भीतर आ चुकी है। भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 24,506 हो गई है और 775 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 18668 एक्टिव केस हैं। 5063 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 'जो लोग कोरोना वाली जांच नहीं करा रहे उनकी सूचना देने वालों को मिलेंगे 11 हजार रुपए'












Click it and Unblock the Notifications