Rain in North India: उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक तबाही, रेलवे ट्रैक-पुल से लेकर सड़कें ध्वस्त, अब तक 44 की मौत

उत्तर भारत में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक कई लोगों के घर पानी में बह गए हैं। सड़कें, पुल से लेकर रेलवे ट्रैक तक भारी बहाव में बह गए। इन घटनाओं में अब तक 44 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक बुरा हाल हिमाचल प्रदेश का है जहां 31 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

हिमाचल में बुरा हाल
हिमाचल प्रदेश में अब तक 41 जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जबकि 29 फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भारी बारिश से सड़कों के ब्लॉक होने जाने से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है।

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक मंगलवार शाम तक प्रदेश भर में 1299 सड़कें बंद हैं। भारी बारिश के कारण हिमाचल सड़क परिवहन निगम के 876 बस मार्ग प्रभावित हैं। वहीं 403 बसें कई जगहों पर फंस गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य को 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Himachal Pradesh Flood

दो दिन बाद फिर से दिल्ली में होगी आफत की बारिश
बता दें कि दिल्ली में फिलहाल 24 घंटे से बारिश से राहत मिली हुई है। लेकिन एक बार फिर से 14 जुलाई की शाम से बारिश दस्तक दे सकती है। 15 और 16 जुलाई को मध्यम बारिश रहेगी। वहीं दिल्ली में भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। दिल्ली में जानलेवा बारिश से स्कूल की दीवार तक गिर गई। इसके अलावा मकान का छज्जा भी ढह गया। इंडिया गेट के पास सड़क के बीच हुआ गड्ढा हो गया।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग सिरोबगड़ मे मलवा आने से अवरुद्ध है। जिले के अन्य कई जगह पर पत्थर के गिरने से सडकें बंद हैं, हालांकि, आपदा प्रबन्धन की टीमें मौके पर मौजूद है सड़को को जेसीबी मशीनों द्वारा खोलने के प्रयास जारी है।

पंजाब में भारी बारिश से तबाही, सात की मौत, चार लोग बहे
पंजाब में पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात के कारण नदियां-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में भारी जलजमाव के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। इस जानलेवा बारिश में पांच और लोगों की मौत हो गई जबकि तीन बह गए। जालंधर में धुस्सी बांध टूटने और फिरोजपुर में हरिके हेड से सतलुज का पानी छोड़ने से फाजिल्का और फिरोजपुर में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+