हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 33 मौत

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कु्ल्लू में एक प्राइवेट बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 37 लोग जख्मी हैं। गुरूवार को कुल्लू के बंजर इलाके में ये हादसा हुआ है। बस 50 लोगों को लेकर बंजर से गाड़ागुशैणी की तरफ जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। वहीं इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि वो घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुश्किल में फंसे लोगों की हर संभव मदद करेगी।

बस के उड़ गए परखच्चे

बस के उड़ गए परखच्चे

कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया है कि 50 लोगों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हुई है। खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए। राहत और बचाव का काम जारी है। 33 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 37 लोग घायल हैं। घायलों को ईलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में लाया गया है।

500 फीट की खाई में गिरी बस

कुल्लू के बंजार इलाके में आज कुल्लू से गाड़ागुशैणी की तरफ जा रही बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई प्राईवेट बस भियोठ मोड़ के पास 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचें और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने की मदद

स्थानीय लोगों ने की मदद

बस के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग हादसे की जगह की ओर दौड़े और घायलों को निकाला। पुलिस को भी सूचना दी गई। हालांकि हादसा बड़ा होने की वजह से 27 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+