दिग्गज भाजपा नेता ने लांघी मर्यादा की सारी सीमाएं, राहुल गांधी को दी गाली

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में नेताओं की बदजुबानी के एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं। सपा नेता आजम खान के बाद अब हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष का नाम सामने आया है जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अभद्र टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष ने लांघी मर्यादा की सीमाएं

हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष ने लांघी मर्यादा की सीमाएं

वीडियो में सतपाल सत्ती कह रहे हैं, 'अगर राहुल गांधी खुद को भारत का चौकीदार कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी को चोर कह सकते हैं, तो मैं भी राहुल गांधी को गाली देने के लिए आजाद हूं। राहुल जमानत पर बाहर हैं, उनकी मां जमानत पर बाहर हैं, बहनोई जमानत पर बाहर है, इसके बाद भी वह प्रधानमंत्री को चोर कहता है।'

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

राहुल गांधी को कहे अपशब्द

राहुल गांधी को कहे अपशब्द

सतपाल सत्ती ने कहा, 'एक पंजाबी शख्स ने भारी मन से मुझे आप तक यह बात पहुंचाने को कहा है। यदि पीएम मोदी चोर हैं तो तुम .... हो। शिमला लोकसभा क्षेत्र के बद्दी में एक चुनावी सभा के दौरान सतपाल सत्ती ने राहुल गांधी के खिलाफ ये बयानबाजी की। सत्ती के इस बयान पर हिमाचल प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की हिमाचल यूनिट ने इसपर सतपाल सत्ती से माफी की मांग की है।

बदजुबानी के एक से बढ़कर एक मामले आए सामने

बदजुबानी के एक से बढ़कर एक मामले आए सामने

सतपाल सत्ती के आपत्तिजनक बयान पर हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता से ऐसी अपमानजनक भाषा की उम्मीद नहीं थी। जबकि हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा, 'हम इस मामले पर कानूनी राय ले रहे हैं, इसके बाद हम शिकायत दर्ज कराएंगे। बता दें कि राफेल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं और 'चौकीदार चोर है' के नारे वे रैलियों में लगवाते रहे हैं। इसके जवाब में बीजेपी ने 'मै भी चौकीदार' कैंपेन शुरू कर दिया है और पीएम मोदी सहित कई बीजेपी नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+