हिमा दास ने देश के लिए जीता गोल्ड तो लोग Google पर सर्च करने लगे उनकी जाति, ट्विटर पर फूटा लोगों का गुस्सा
नई दिल्ली। फिनलैंड में हुई IAAF वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप में 400 मीटर के रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाली हिमा दास ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर लिया। असम के छोटे से गांव में रहने वाली हिमा ने विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल देश का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया बल्कि वो पहली भारतीय महिला धावक बनीं जिन्होंने किसी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है।

कड़ी मेहनत और अपने हौंसले के दम पर हिमा ने ये कामयाबी हासिल की। देश-दुनिया में सूर्खियां बंटोरी। उनकी सफलता ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया पर स्टार बना दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं । लोग उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर खूब सर्च कर रहे हैं। इस सर्च में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो गूगल पर हिमा दास की जाति तलाश रहे हैं।
हिमा दास के गोल्ड जीतने के बाद गूगल में उनके बारे में लोग सर्च करने लगे। हिमा के जीतने के बाद गूगल सर्च में उन्हें और खासकर उनकी जाति को लेकर काफी उछाल आया। गूगल ट्रेंड में सबसे ज्यादा बार लोगों ने हिमा दास की जाति सर्च की। खास बात ये हैं कि हिमा की जाति चलाशने वालों में सबसे ज्यादा संख्या असम के लोगों की है। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के लोग हैं।
गूगल सर्च में हिमा लिखते ही आपको ठीक उसके नीचे 'हीमा दास की जाति' का ऑप्शन मिलता है। गूगल ट्रेंड के इन आंकड़ों के बाद ट्विटर पर लोगों ने अपने विचार रखे हैं। लोगों ने हिमा की जाति सर्च करने वाले लोगों की आलोचना की है। लोगों ने ट्विटर पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब लोगों ने जीतने वाले खिलाड़ियों की जाति सर्च की हो। रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद लोगों ने उनकी भी जाति को खूब सर्च किया था।












Click it and Unblock the Notifications