भारत-ईयू शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित, जानिए प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय संघ (ईयू) के शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस शिखर सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन किया गया जिसे पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया है। सम्मेलन का उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार, निवेश और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक संबंधों को बढ़ावा देना है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन से पहले ट्वीट कर कहा था कि यह शिखर सम्मेलन यूरोप के साथ हमारे आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।
Recommended Video
India-EU Summit 2020 में PM Modi बोले- अजेंडा सेट कर कदम उठाएं भारत-EU | वनइंडिया हिंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें...
- पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत यूरोप में कोरोना वायरस के कारण हुई क्षति के लिए संवेदना प्रकट करते हुए की। पीएम ने कहा, आपके शुरुआती remarks के लिए धन्यवाद, आप की तरह मैं भी भारत और EU के सम्बन्धों को और विस्तृत और गहरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
- पीएम मोदी बोले- भारत और यूरोपीय संघ 'नेचुरल दोस्त' हैं। हमारी साझेदारी विश्व में शांति और स्थिरता के लिए भी उपयोगी है। यह वास्तविकता आज की वैश्विक स्थिति में और भी स्पष्ट हो गयी है।
- पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे नागरिकों की सेहत और समृद्धि, दोनों ही चुनौतियों का सामना कर रहें हैं। इंटरनेशनल बार्डर पर बहुत ही दबाव है। ऐसे में भारत-EU पार्टनरशिप आर्थिक पुनर्निर्माण में और एक मानव-केंद्रित और मानवता-केंद्रित वैश्वीकरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, तत्कालीन चुनौतियों के अलावा जलवायु परिवर्तन जैसे दीर्घकालिक चुनौतियां भी हम दोनों के लिए ही प्राथमिकता हैं। भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के हमारे प्रयत्नों में हम यूरोप के निवेश और प्रौद्योगिकी को आमंत्रित करते हैं।
- पीएम ने आगे कहा कि मैं आशा करता हूँ कि इस वर्चुअल समिट के माध्यम से हमारे सम्बन्धों को गति मिलेगी। मैं आपसे बात करने के इस अवसर के लिए पुनः प्रसन्नता व्यक्त करता हुं।
- आज हमारे नागरिकों की सेहत और समृद्धि, दोनों ही चुनौतियों का सामना कर रहें हैं। नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय आदेश पर विभिन्न प्रकार के दबाव हैं: पीएम मोदी
यह भी पढ़ें: कोरोना टेस्ट कराने से रेखा का इनकार, बंगले को सैनिटाइज करने के लिए अधिकारी खटखटा रहे दरवाजा












Click it and Unblock the Notifications