Covid-19: बेंगलुरू में देश के सबसे ज्यादा एक्टिव केस, सीएम येदियुरप्पा बोले- स्थिति नियंत्रण से बाहर

बेंगलुरू, 24 अप्रैल। भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का भयानक प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां कोविड मामलों की संख्या में उछाल ना आया हो। दक्षिण राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कोरोना कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को यहां एक दिन में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए, बेंगलुरु देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाला दूसरा जिला बन गया है। खुद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण के बाहर पहुंच चुकी है। कर्नाटक में बीते शुक्रवार को कुल 26 हजार 962 नए मामले सामने आए, वहीं 190 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुए।

highest number of active Covid-19 cases in Bengaluru situation out of control

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से कर्नाटक में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत के आंकड़ों में भी उछाल आया है। शुक्रवार को अकेले बेंगलुरु में 16662 नए केस सामने आए जिसके बाद जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 49 हजार 624 हो गई है। देश में किसी भी जिले में एक्टिव मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है, दूसरे नंबर पर पुणे और हैदराबाद है। देश की राजधानी दिल्ली में भी एक्टिव मामले एक लाख के करीब पहुंच गए हैं वहीं मुंबई में यह संख्या 81174 है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित लड़की के लिए मसीहा बने सोनू सूद, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया अपोलो अस्पताल

इस बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए इसके यातायात को सिग्नल फ्री कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि ऑक्सीजन लाने, ले जाने वाले ट्रक कंटेनर्स को आपातकालीन वाहन की सूची में डाल दिया गया है। ऑक्सीजन ट्रकों को अब किसी भी रेड लाइट पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। कोरोना वायरस के प्रचंड लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने ऑक्सीजन टैंकरों की निर्बाध आवाजाही के लिए चार ग्रीन कॉरिडोर बनाए हैं। ऑक्सीजन टैंकरों को स्रोत से अपने गंतव्य (अस्पतालों) तक पहुंचने में 30-35 मिनट लगते हैं। ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने से परिवहन में लगने वाले समय में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+