अपने पुराने वाहन में HSRP लगवाने के लिए कैसे और कहां करें आवेदन
नई दिल्ली। how to apply for high security rgistration number plate for old vehicle सरकार ने एक दिसंबर से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (High Security Registration Plate) जरूरी कर दी गई है। अब वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट से एचएसआरपी बुक करानी होगी। दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाहन स्वामी के घर पर पहुंचेगी। इसके बाद उसे वाहन पर पंच कराना होगा। दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRPs) और कलर-कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू कर दी है।

दिल्ली में एचएसआरपी और रंगीन कोडित स्टिकर की बुकिंग शुरू
दिल्ली में एचएसआरपी और रंगीन कोडित स्टिकर की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एचएसआरपी की बुकिंग के बाद, उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से प्रसंस्करण के प्रत्येक चरण का वास्तविक समय अपडेट मिलेगा। ग्राहक को नियुक्ति की तारीख से कम से कम दो दिन पहले सूचित किया जाएगा ताकि डिलीवरी में देरी ना हो। वेबसाइट ग्राहक को प्लेट की होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ भी देने वाली है। कई जगहों पर ऑनलाइन आवेदन में दिक्कतें आ रही हैं। तो कहीं नंबर प्लेट के बदले मनमाने दाम लिए जा रहे हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो हम आपकों बताएंगे, क्या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कैसे करें HSRP के लिए अप्लाई।

आप अपने वाहन के लिए HSRP और रंग-कोडित स्टिकर कैसे प्राप्त कर सकते हैं
आपको राज्य सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी वाहन डीलर से संपर्क करना होगा। दिल्ली में एचएसआरपी लगवाने के लिए 658 केंद्र बनाए गए हैं। 517 कॉलोनियों में भी एचएसआरपी लगवाने की सुविधा है। होम डिलीवरी के लिए वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रतिदिन 1,500 एचएसआरपी व रंगीन स्टीकर की होम डिलीवरी की जा रही है। होम डिलीवरी में कार के लिए 250 रुपये व दोपहिया वाहन के लिए 125 रुपये का अतिरिक्त देना होता है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- उच्च-सुरक्षा नंबर प्लेट के पंजीकरण के लिए वाहन स्वामी को bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाना होगा। यह साइट विशेष रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए है।
- साइट पर, दो विकल्प हैं - एक निजी वाहनों के लिए, जो सफेद नंबर प्लेट वाले हैं, और दूसरे वाणिज्यिक वाहनों के लिए, पीले नंबर प्लेट वाले।
- इसके बाद अपने वाहन के मॉडल का चयन करें।
- फिर अपने राज्य को स्थान के रूप में चुनें। दो विकल्प हैं - दिल्ली और उत्तर प्रदेश।
- इसके बाद निजी या फिर सार्वजनिक वाहन से जुड़े हुए एक विकल्प को चुनना होगा।
- प्राइवेट व्हीकल टैब पर क्लिक करने पर पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG और CNG+पेट्रोल का ऑप्शन चुनना होगा।

देना होगा इतना शुल्क
- पेट्रोल टाइप के टैब पर क्लिक करने पर वाहनों की कैटगरी खुलेगी।
- इसमें बाइक, कार, स्कूटर, ऑटो और भारी वाहन जैसे ऑप्शन दिए होंगे।
- इसके बाद आप और आपके वाहन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद आपको अपने मोबाइल फोन नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, इसे आवश्यक बॉक्स में दर्ज करें।
- इसके बाद डीलर के पास जाने के लिए तारीख और समय का चयन करें।
- सबसे अंत में आपको ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से एक भुगतान की पर्ची मिलेगी।
- कार के लिए एचएसआरपी का शुल्क 600-1100 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 300-400 रुपये है। वहीं, रंगीन स्टीकर के लिए 100 रुपये देने होंगे।

क्या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट?
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) एक होलोग्राम स्टीकर होता है, जिस पर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर होते हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। एचएसआरपी एल्युमीनियम से बनी होती है। इसे खोला नहीं जा सकता है और न ही आसानी से तोड़ा जा सकता है। इससे वाहनों से संबंधित जानकारी मिल जाती है। एचएसआरपी और रंगीन स्टीकर अनिवार्य, अनदेखी पर 5000-10,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

जानिए किस वाहन पर कौन से रंग का स्टीकर
हल्के नीले रंग का स्टीकर पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के लिए तय किया गया है। वहीं, डीजल से चलने वाली गाड़ियों के लिए नारंगी रंग का स्टीकर लगाना अनिवार्य किया गया है। अधिकारी बताते हैं कि इसका मकसद वाहनों की दूर से ही पहचान सुनिश्चित करना है। रंगीन स्टीकर 2 अक्टूबर 2018 से सभी नए वाहनों में लगाया जा रहा है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications