अगर भ्रष्टाचार खत्म ना हो तो टैक्ट देना रोक दें- कोर्ट
नागपुर। भ्रष्टाचार रोकने में विफल रही सरकारों के खिलाफ कोर्ट ने काफी तल्ख टिप्पणी की है। बांबे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को कहा है। जानिए विश्व का सबसे भ्रष्ट देश कौन सा है?

सेना के दो मेजर जनरल के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश
कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर सरकार भ्रष्टाचार को कम करने में विफल रहती हैं तो लोगों को टैक्स देने पर रोक लगा देनी चाहिए। कोर्ट ने लोगों से भ्रष्टाचार रोकने के लिए असहयोग आंदोलन शुरु करने को भी कहा।
जस्टिस अरुण चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार एक बड़े सिर वाला राक्षस है। उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है जब लोगों को बताने की जरूरत है कि अब अति हो चुकी है और भ्रष्टाचार के सड़ांध को खत्म करना जरूरी है।
कोर्ट ने यह अहम टिप्पणी मातंग समुदाय के उत्थान के लिए बनी लोकशाही अण्णा भाऊ साठे विकास महामंडल में 385 करोड़ के घोटाले की सुनवाई के मामले में की है।
कोर्ट ने आरोपी जिल प्रबंधक प्रह्लाद को अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया। प्रहलाद पर एससी एसटी समुदाय में बांटें जाने वाली 24 करोड़ की राशि के गबन का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications