'शादी की फोटो छिपा दो, तालिबान को पता ना चले कि तुमने...', काबुल में पत्नी को पति ने भेजा मैसेज

कोलकाता में रहने वाले सुब्रत दत्ता की पत्नी अपने परिवार से मिलने के लिए 1 जून को अफगानिस्तान गईं थी।

कोलकाता: राजधानी काबुल पर कब्जे के साथ ही तालिबान ने अफगानिस्तान में सरकार गठन की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को तालिबान के बड़े नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति हामित करजई और अफगानिस्तान शांति वार्ता के मेंबर्स के साथ मुलाकात कर नई सरकार के गठन की बात रखी। हालांकि इन सबके बीच अफगानिस्तान के स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल है और सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक अफरातफरी मची हुई है। भारत में भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके अपने, किसी काम से या रिश्तेदारों से मिलने के लिए अफगानिस्तान गए थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं कोलकाता में रहने वाले सुब्रत दत्ता, जिनकी पत्नी अपने परिवार से मिलने के लिए अफगानिस्तान गई थी, लेकिन अब उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

जून में अपने परिजनों से मिलने गईं थी सुब्रत की पत्नी

जून में अपने परिजनों से मिलने गईं थी सुब्रत की पत्नी

'द टेलीग्राफ' की खबर के मुताबिक, नॉर्थ कोलकाता के नगरबाजार इलाके में रहने वाले सुब्रत दत्ता की पत्नी इसी साल जून के महीने में अपने परिजनों से मिलने और कुछ दिन मायके में बिताने के लिए अफगानिस्तान गईं थी। आखिरी बार अपनी पत्नी से सुब्रत दत्ता की बातचीत मैसेंजर पर चैट के जरिए सोमवार शाम को करीब 5:30 बजे हुई, लेकिन इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इस बातचीत के दौरान सुब्रत दत्ता ने अपनी पत्नी को तालिबान के आतंकियों से बचने के लिए एक खास हिदायत भी दी।

'शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और सर्टिफिकेट छिपा दो'

'शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और सर्टिफिकेट छिपा दो'

सुब्रत दत्ता को जैसे ही पता चला कि तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर भी कब्जा कर लिया है तो उन्होंने सोमवार शाम को अपनी पत्नी को मैसेज किया। सुब्रत दत्ता ने अपनी पत्नी से कहा कि वो शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और सर्टिफिकेट छिपा दें, ताकि अगर तालिबान के आतंकी वहां आएं तो उन्हें ये बात पता ना चले कि उन्होंने अपने मुल्क के बाहर और दूसरे धर्म में शादी की है। इसके अलावा सुब्रत दत्ता ने अपनी पत्नी से जल्द से जल्द भारत लौटने के लिए भी कहा। हालांकि इससे पहले कि वो आगे की कुछ प्लानिंग कर पाते, दोनों का संपर्क टूट गया और इसके बाद से ही सुब्रत दत्ता की बात उनकी पत्नी से नहीं हो पाई है।

2015 में कोलकाता में हुई थी दोनों की शादी

2015 में कोलकाता में हुई थी दोनों की शादी

अपनी शादी को लेकर सुब्रत दत्ता ने बताया कि कुछ साल पहले वो अपने किसी काम के सिलसिले में अफगानिस्तान गए थे, जहां उन दोनों की मुलाकात हुई। सुब्रत बत्रा ने कहा, 'मेरा जॉब प्रोफाइल ऐसा था कि मैं हर वक्त हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों से घिरा रहता था और हम दोनों के बीच ज्यादा बात नहीं हो पाती थी। हम दोनों ज्यादातर ईमेल या चैट के जरिए ही आपस में बातचीत करते थे। इसके बाद 2015 में हम दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला लिया और कोलकाता आकर शादी कर ली।'

'इनबॉक्स में 100 से ज्यादा मैसेज भेज चुका हूं'

'इनबॉक्स में 100 से ज्यादा मैसेज भेज चुका हूं'

यहां सुरक्षा के नजरिए से सुब्रत दत्ता की पत्नी के नाम और जगह का खुलासा नहीं किया जा रहा है। सुब्रत बत्रा ने बताया, 'पूरे पांच साल बाद अपने परिवार से मिलने के लिए मेरी पत्नी 1 जून को अफगानिस्तान के लिए रवाना हुई थीं। बीच में हमारी बातचीत होती रही, लेकिन सोमवार शाम के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मैं अपनी पत्नी के इनबॉक्स में 100 से ज्यादा मैसेज भेज चुका हूं, जिनमें मैंने अफगानिस्तान में रह रहे अपने दोस्तों के नंबर भेजे हैं, ताकि उनकी मदद से वो भारतीय दूतावास तक पहुंच सके।'

'उसने मेरी तसल्ली के लिए कहा कि वो ठीक है'

'उसने मेरी तसल्ली के लिए कहा कि वो ठीक है'

सुब्रत दत्ता ने आगे बताया, 'इतने मैसेज करने के बावजूद मुझे अभी तक मेरी पत्नी का कोई रिप्लाई नहीं आया है और मैं काफी परेशान हूं। आखिरी बार जब हमारी बात हुई तो वो बार-बार यही कह रही थी कि वो सुरक्षित और ठीक है, लेकिन मैं समझ सकता हूं कि वो केवल मेरी तसल्ली के लिए ऐसा बोल रही थी। उनके माता-पिता अब नहीं हैं, लेकिन भाई-बहन हैं। जब मेरी उनसे बात हुई तो वो अपनी बहन के घर पर थीं।'

पत्नी के परिवार को भी कोलकाता लाना चाहते हैं सुब्रत

पत्नी के परिवार को भी कोलकाता लाना चाहते हैं सुब्रत

सुब्रत बत्रा ने अपनी पत्नी से यह भी कहा कि अगर वो चाहे तो अपने पूरे परिवार को लेकर कोलकाता आ सकती हैं। सुब्रत ने बताया, 'सोमवार शाम को जब मेरी पत्नी ऑनलाइन दिखी तो मैंने बात की और कहा कि वो किसी भी तरीके से सबसे पहले भारतीय दूतावास पहुंचे और अफगानिस्तान से निकलने की कोशिश करे। लेकिन, मेरी पत्नी को अपने परिवार की भी चिंता थी, इसलिए मैं समझ सकता हूं कि वो उस वक्त ऐसा नहीं कर सकती थीं। वो डरी हुई थी कन्फ्यूज भी थी, लेकिन मुझे बार-बार ये बोलकर तसल्ली दे रही थी कि सब ठीक है।'

'मैं बिल्कुल ठीक हूं... और इसके बाद वो ऑफलाइन हो गई'

'मैं बिल्कुल ठीक हूं... और इसके बाद वो ऑफलाइन हो गई'

सुब्रत बत्रा ने कहा, 'हम दोनों बात कर रहे थे कि कैसे उन लोगों तक पहुंचा जाए, जो उसे इस वक्त अफगानिस्तान से निकलने में मदद कर सकते हैं। उसका आखिरी मैसेज था- देखो मैं बिल्कुल ठीक हूं... और इसके बाद वो ऑफलाइन हो गई। अपनी पत्नी को अफगानिस्तान से सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए मैंने कई सरकारी एजेंसियों से भी संपर्क किया है।'

'यकीन है कि वो बहुत जल्द मेरे पास लौटेगी'

'यकीन है कि वो बहुत जल्द मेरे पास लौटेगी'

अपनी पत्नी की फिक्र करते हुए सुब्रत दत्ता ने बताया, 'मैं बस यही प्रार्थना कर रहा हूं कि वो जल्द से जल्द ऑनलाइन आए और मुझे बताए कि वो ठीक है। मेरी पत्नी को समुद्र का किनारा बहुत पसंद है। उसने अपने जीवन में पहली बार यहीं मंदारमणि में समुद्र देखा था। उसके वापस आने के बाद मैं उसे फिर से समुद्र के किनारे लेकर जाऊंगा और मुझे यकीन है कि वो बहुत जल्द मेरे पास लौटेगी।'

ये भी पढ़ें- अशरफ गनी को किया जा सकता है गिरफ्तार, अफगानिस्तान का 'खजाना' लेकर हुए थे फरार, करीबी ने दिया धोखा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+