राजधानी बेंगलुरु में रात नहीं बिताते हैं कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री, क्यों?

बेंगलुरु। एचडी रेवन्‍ना, कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं। वह कर्नाटक के मौजूदा सीएम एचडी कुमारस्‍वामी के बड़े भाई हैं और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं। ये तो हुआ इनका परिचय, अब इनसे जुड़ी एक खबर पढि़ए और खबर ये है कि एचडी रेवन्‍ना प्रतिदिन बेंगलुरु से अपने घर होलेनेरासिपुरा के लिए निकलते हैं। न्‍यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रेवन्‍ना घर पर ही रात गुजारते हैं और सुबह वापस बेंगलुरु आ जाते हैं। यूं तो घर जाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन घर अगर 170 किलोमीटर दूर हो तो बात जरा खटकती है। मतलब 170 किमी जाना और 170 किमी आना। घंटों के हिसाब से बात करें तो 3 घंटा जाना और 3 घंटा आना। कर्नाटक सरकार में लोक निर्माण विभाग जैसा अहम पद संभालने वाले रेवन्‍ना इन दिनों 6 घंटे सिर्फ आने-जाने में खर्च कर रहे हैं। आखिर ऐसी क्‍या वजह है कि रेवन्‍ना प्रतिदिन साढ़े तीन सौ किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं? रेवन्‍ना ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्‍योंकि उन्‍हें एक ज्‍योतिषि ने चेतावनी दी है कि अगर बेंगलुरु में रात बिताई तो कुमारस्‍वामी के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिर जाएगी।

 Heres Why Karnataka Minister HD Revanna Travels 340 Kms Every Day

ज्‍योतिष के चक्‍कर में नियमों तोड़कर ग्रहण की थी शपथ

एचडी रेवन्‍ना अकेले नहीं हैं, जो ज्‍योतिष और अंक गणित पर भरोसा करते हैं। देवगौड़ा के पूरे परिवार का ज्‍योतिष में अटूट विश्‍वास है। एचडी रेवन्‍ना से जुड़ा एक और किस्‍सा कर्नाटक के सियासी गलियारों में खूब चर्चित है। एचडी रेवन्‍ना ने 6 जून को 2.12 मिनट पर शपथ ली थी। विधानसभा के सबसे वरिष्‍ठ विधायक आरवी देशपांडे को उनसे पहले शपथ लेनी थी, लेकिन उन्होंने नियम तोड़कर पहले शपथ ली। 2006 में जब कुमारस्वामी पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने ही उनके आधिकारिक आवास की वास्तु के हिसाब से सजावट की थी।

विधानसभा सत्र के दौरान बदल दी थी अपनी सीट

खबर तो यह भी है एचडी रेवन्‍ना ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान अपनी सीट तक बदल डाली थी। रेवन्‍ना के सीट बदलने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री इस्वरप्पा ने उनका मजाक उड़ाया। विपक्ष नेता के मजाक उड़ाने के बाद रेवन्‍ना को शायद बुरा लग गया और वह वापस पुरानी सीट पर आकर बैठ गए।

रेवन्‍ना के बेंगलुरु में न रुकने की एक और वजह भी चर्चा में

वास्तु के हिसाब से जिस बंगले को मंत्री रेवन्ना खुद के लिए भाग्यशाली मानते हैं, वह इस समय खाली नहीं है। यह बंगला बेंगलुरु के कुमारकृपा पार्क ईस्ट स्थित गांधी भवन के पास है। दरअसल, यह बंगला कांग्रेस नेता एचसी महादेवप्पा के पास है। रेवन्‍ना इसी बंगले में रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अभी तक यह बंगला मिला नहीं है, इसलिए वह हर दिन सुबह पांच बजे उठते हैं और आठ बजे बेंगलुरु से लगभग 170 किमी दूर होलनरसीपुरा जिले के घर से निकलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+