केजरीवाल बोले हारने के लिए नहीं जीतने के लिए राजनीति में आया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की आंतरिक तमाशे की लड़ाई की एक और कड़ी सामने आयी है। शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आम आदमी पार्टी ने वीडियो फुटेज जारी कर दिया है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल के संबोधन को दिखाया गया है।

arvind kejriwal

केजरीवाल ने इस संबोधन में योगेंद्र यादव और कुमार विश्वास पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों नेता हमे हराने की राजनीति करते है। केजरीवाल ने कहा कि हम हारने के राजनीति करने के लिए राजनीति में नहीं आये हैं। हम जीतने के लिए आये हैं हारने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जिन्हें हारना है वो उनके साथ जाए और जिनको जीतना है हमारे साथ आये।

केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस पार्टी को मैंने अपने खून से सींचा है और इस ऐसे ही बर्बाद नहीं होने दुंगा। उन्होंने कहा कि मैंने 15 दिन तक अनशन किया है मधुमेह का मरीज होने के बावजूद। यहीं नहीं मेरा कीटोन खतरे के लेवल से कहीं कम था लेकिन फिर भी मैंने अनशन किया और मौत के मुंह से बाहर आया।

केजरीवाल ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हमने इनकी सभी मांगे मान ली थी लेकिन ये लोग अपनी महत्वाकांक्षों की पूर्ती चाहते थे। पार्टी को सुधारने का इन नेताओं का कोई मकसद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+