बेटे जयंत के लिए अर्जुन बने अमर सिंह, हेमा से तोड़ी दोस्ती
आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसी बात क्यों कह रहे हैं? तो सुनिए इसके पीछे बहुत बड़ा कारण खुद अमर सिंह हैं जिन्होंने खुद कहा कि वह मथुरा में रालोद नेता जयंत चौधरी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे वो भी अपनी अभिन्न मित्र हेमामालिनी के खिलाफ।
Did You Know: अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को अलीगढ़ में हुआ था
अमर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हेमा मालिनी उनकी अच्छी दोस्त हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। हेमा उनकी अच्छी मित्र हैं लेकिन जयंत चौधरी उनके बेटे हैं। धर्मयुद्ध में हरदम दृढ़ता से पक्ष लेना पड़ता है।
'ड्रीम गर्ल' का मथुरा से जीतना आसान नहीं
सिंह ने कहा कि जिस तरह अर्जुन को भीष्म पितामह और अपने गुरु द्रोण से लड़ाना पड़ा था, उसी तरह वह भी अपने बेटे के लिए मित्र से लड़ेंगे। यह लड़ाई भी उनके लिए धर्मयुद्ध जैसी है, इसलिए वह और जयाप्रदा रालोद नेता जयंत के लिए हेमा मालिनी के खिलाफ प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि अपने जमाने की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मथुरा लोकसभा सीट पर जयंत के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
गौरतलब है कि साल 2010 में अमर सिंह सपा से अलग हो गए थे। हाल ही में वह रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की मौजूदगी में रालोद में शामिल हुए थे। अमर सिंह फतेहपुर सीकरी से रालोद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। अमर सिंह के सामने यहां भाजपा के दमदार प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल चुनावी मैदान में हैं।
Did You Know: अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को अलीगढ़ में हुआ। इन्होंने कॉलेज शिक्षा सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता से ग्रहण की।कभी समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह के दाहिने हाथ माने जाने वाले अमर सिंह पर पर भ्रष्टाचार के कई मामले भी चल रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications