रिकॉर्ड बारिश ने अक्टूबर में दी दिल्ली को 'Good News', टूटा चार साल का ये 'बहुत खराब' रिकॉर्ड

पिछले चार सालों के दौरान पहली बार अक्टूबर के महीने में हवा का स्तर सबसे ज्यादा साफ रहा है।

नई दिल्ली, 1 नवंबर: देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है और हवा की क्वालिटी 'बहुत खराब' कैटेगरी में पहुंच गई है। सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि हवा की रफ्तार और दिशा बदलने के साथ ही वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि पिछले चार सालों के दौरान पहली बार अक्टूबर के महीने में हवा का स्तर सबसे ज्यादा साफ रहा है।

एक भी दिन नहीं रही हवा की 'बहुत खराब' कैटेगरी

एक भी दिन नहीं रही हवा की 'बहुत खराब' कैटेगरी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 31 अक्टूबर को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि मानसून की देरी और रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने दिल्ली को पिछले 4 सालों के दौरान सबसे साफ हवा वाला अक्टूबर का महीना दिया है। इसके अलावा पिछले चार साल में ऐसा भी पहली बार ही हुआ है, जब अक्टूबर के महीने में दिल्ली में एक भी दिन हवा की क्वालिटी 'बहुत खराब' या 'गंभीर' कैटेगरी में रिकॉर्ड नहीं की गई।

'अच्छी' कैटेगरी के नाम भी रहा एक दिन

'अच्छी' कैटेगरी के नाम भी रहा एक दिन

अपनी रिपोर्ट में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि पिछले चार साल में पहली बार अक्टूबर के महीने में एक दिन ऐसा भी रिकॉर्ड किया गया, जब हवा की क्वालिटी 'अच्छी' कैटेगरी में रही। आमतौर पर पराली जलाए जाने और मौसम की परिस्थितियों में बदलाव के चलते दिल्ली में अक्टूबर के महीने में प्रदूषण का काफी उच्च स्तर देखने को मिलता है।

क्या है AQI का मतलब?

क्या है AQI का मतलब?

आपको बता दें कि जीरो से 50 के बीच के एक्यूआई को वायु की 'अच्छी' कैटेगरी, 51 से 100 के बीच के एक्यूआई को 'संतोषजनक' कैटेगरी, 101 से 200 के बीच के एक्यूआई को 'मध्यम' कैटेगरी, 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को 'खराब' कैटेगरी, 301 से 400 के बीच के एक्यूआई को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को 'गंभीर' कैटेगरी में गिना जाता है।

5-6 नवंबर को 'बहुत खराब' कैटेगरी में होगी दिल्ली की हवा

5-6 नवंबर को 'बहुत खराब' कैटेगरी में होगी दिल्ली की हवा

वहीं, भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक वीके सोनी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर कहा कि 4 नवंबर तक राजधानी में हवा की गुणवत्ता 'खराब' कैटेगरी में बनी रहेगी। इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवाओं और पटाखे जलने की वजह से 5 और 6 नवंबर को दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' कैटेगरी में पहुंच जाएगी। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहेगा।

अक्टूबर में इस बार दिल्ली में कितनी बारिश हुई

अक्टूबर में इस बार दिल्ली में कितनी बारिश हुई

गौरतलब है कि अक्टूबर के महीने में देश के ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अक्टूबर में 122.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो 1956 में हुई 236.2 मिमी बारिश के बाद सबसे ज्यादा है। भारी बारिश होने की वजह से दिल्ली के वायु प्रदूषण में पीएम-2.5 का स्तर भी कम हुआ।

ये भी पढ़ें- कश्मीर में बढ़ेगी ठंड, कल से बारिश के आसार और नीचे जाएगा तापमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+