दिल्ली NCR में भारी बारिश, सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंसे लोग
नई दिल्ली। मंगलवार को सुबह दिल्ली एनसीआर में हुई लगातार बरिश के चलते कई जगह सड़कों पर जाम लग गया। इससे लोगों को खासा असुविधा का सामाना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें देखने को मिल रही हैं। आईटीओ व अक्षरधाम पर लोगों को बुरे जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा लगातार बारिश के चलते संसद भवन के परिसर में भी काफी पानी भर गया है। क्योंकि संसद का सत्र इस समय जारी है तो गाड़ियों को भी परिसर के भीतर आने में काफी परेशानी हो रही है।

बरसात से कई इलाकों में गंभीर जलभराव हुआ है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। दफ्तर जाने वाली बुरे ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के अलावा मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को गुरुग्राम, नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत, मेरठ, हापुड़, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
इतना ही नोएडा स्थित एक मेट्रो स्टेशन में भी पानी से लोगों को समस्या हो रही है। बारिश का असर यातायात सेवा पर भी पड़ा है। ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। दिल्ली के आरके पुरम और सफदरजंग एनक्लेव के इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में बादल छाए रहेंदे और दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यह भी पढ़ें- IMD Alert: दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, कई ट्रेनें रद्द












Click it and Unblock the Notifications