IMD Alert: दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, कई ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र के नासिक, कोल्हापुर, सतारा जिले समेत कर्नाटक और दिल्ली में भारी बारिश की आशंका जताई है और इसलिए उसने इन राज्यों में लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है, तो वहीं आज दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं, यही नहीं कोंकण, गोवा और आंध्रा में भी आज भारी बारिश की आंशका है।

भारी बारिश की आंशका

भारी बारिश की आंशका

भारी बारिश की आंशका को देखते हुए मुंबई-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द कर दिया गया है तो वहीं गुजरात की हालत काफी खराब है, यहां कि सूरत में बारिश ने कहर बरसा दिया है तो वहीं वलसाड जिले से 45 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था । अधिकारियों ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान मंगरोल के साथ ही उमरपाड़ा और मांडवी तालुका में भारी बारिश हुई है। दक्षिण गुजरात के सूरत, वलसाड, नर्मदा और भरूच जिलों में ज्यादातर निचले इलाकों में पानी भर गया है। एनडीआरएफ और वायु सेना की टीम को क्षेत्र में तैनात किया गया है।

मुंबई में आज फिर हो सकती है बारिश

मुंबई में आज फिर हो सकती है बारिश

मायानगरी मुंबई में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी बारिश के जारी रहने की आशंका जताई गई है, इसके अलावा इस दौरान तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। मुंबई और उसके आस पास के ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में मंगलवार को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

भारी बारिश के आसार

भारी बारिश के आसार

स्काईमेट के मुताबिक मॉनसून ट्रफ रेखा इस समय दक्षिणी बिहार से होते हुए गुजर रही है। जो कि उत्तरी दिशा की ओर बढ़ जाएगी, जिसके चलते अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभवना है, जिससे इन इलाकों में भारी बारिश के आसार है।

कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी

वैसे भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पूर्वी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+