VIDEO: फरिश्ते बने वायुसेना के जवान, नदी में फंसे दो लोगों को रस्सी से खींचा

हिमाचल प्रदेश के कई जिले इन दिनों भारी बारिश की चपेट में हैं। बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और लैंड स्लाइड के कारण जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कई जिले इन दिनों भारी बारिश की चपेट में हैं। बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और लैंड स्लाइड के कारण जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। आसमान से बरस रही आफत को देखते हुए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारतीय वायु सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर के जरिए बारिश में फंस दो लोगों की जान बचाई। इन दोनों लोगों को हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे वायुसेना के जवानों ने ऊपर खींचा। इस पूरे बचाव अभियान का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।

कई जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद

कई जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद

मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिल में नगवाईं की एनएचपीसी कॉलोनी का है। भारी बारिश के बीच यहां दो लोग नदी में फंस गए। इसके बाद भारतीय वायुसेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रस्सी के जरिए इन दोनों लोगों को ऊपर खींचा। दोनों लोगों को सकुशल बचा लिया गया है। आपको बता दें कि भारी बारिश के चलते हिमाचल के कई जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।

मनाली में कार बही, 5 लापता

मनाली में कार बही, 5 लापता

वहीं, भारी बारिश के कारण शनिवार को मनाली में एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में सवार पांच लोग अभी तक लापता हैं। चंबा जिले की एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी में पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है लेकिन हमें उम्मीद है कि नदी का जलस्तर घटेगा। जिले में बारिश के कारण कई जगह ट्रैफिक जाम है।

प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

शुक्रवार से जारी भारी बारिश के कारण राज्य में अभी तक 126 सड़कें भूस्खलन का शिकार हो चुकी हैं। भूस्खलन के कारण मंडी और मनाली नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है। बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, किन्नौर, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वो केवल जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+