मूसलाधार बारिश से पानी में 'डूबा' नासिक, बाढ़ जैसे हालात
महाराष्ट्र के नासिक जिले में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जिले के इगतपुरी इलाके में 193 मिलिमीटर, त्र्यंबकेश्वर में 125 मिलीमीटर और सुरगण्या में 111 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मूसलाधार बारिश के चलते नासिक में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।

यातायात हुआ ठप्प
यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी में बह गए सामानों को बचाने में नागरिकों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

गोदावरी नदी में गया गटर का पानी
नासिक शहर में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। दूसरी ओर गोदावरी नदी में गटर का पानी घुस गया है जिसे नदी का पानी प्रदूषित हो गया है। नासिक शहर के गटर और नालों का पानी सीधे नदी में जा रहा है।

मंदिर भी डूबे
जिसकी वजह से रामकुंड और गोदावरी नदी किनारे का पानी से काफी दुर्गंध फैल गई है। जिसकी वजह से नागरिकों को काफी तकलीफ सहन करनी पड़ रही है। गोदावरी नदी के पास मौजूद मंदिरों के कमरों में पानी भर गया है।

रास्ते हुए जाम
नासिक जिले के घोटी-सिन्नर महामार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। देवले पुल में पानी भर जाने की वजह से यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। तहसीलदारों ने यातायात बंद करने के आदेश दिए हैं।

शहर में लगा जाम
शहर में वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है। नासिक में गाडगे महाराज पुल के पास पानी में बहुत सी गाड़ियां बहते हुए दिखाई दी है। नागरिकों द्वारा अपनी गाड़ियों को बाहर निकालने का अथक प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications